- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ सम्मान
विधिग्या के संस्थापक बाहुल शास्त्री ने एनएलयू जबलपुर में चयनित ईशिता लाठी को दिया आशीर्वाद
इंदौर, 30 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधिग्या के संस्थापक एवं विधि शिक्षा विशेषज्ञ बाहुल शास्त्री ने हाल ही में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर में चयनित छात्रा ईशिता लाठी का सम्मान कर उन्हें आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने ईशिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कानून के क्षेत्र में उत्कृष्टता, ईमानदारी और समाज सेवा के भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
बाहुल शास्त्री ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल किसी प्रतिष्ठित संस्थान में चयन तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह उसके जीवन में नई जिम्मेदारियों की शुरुआत भी होती है। उन्होंने कहा कि एक सफल विधि विशेषज्ञ बनने के लिए ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण का भाव होना आवश्यक है।
ईशिता लाठी ने अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर प्रेरणा ने उनकी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी अपने गुरुओं की सीख को जीवन में उतारते हुए विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगी।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान और संस्कारों के मूल्यों को समर्पित रहा। कार्यक्रम के अंत में बाहुल शास्त्री ने ईशिता लाठी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


