- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
भारतीय कारोबारों के लिए स्मार्ट कॉमर्स और पेमेंट्स को नई गति देने हेतु NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ ने ADAPTIS की शुरुआत
मुंबई: भारत में डिजिटल कॉमर्स का विस्तार तेजी से हो रहा है, ऐसे में कारोबारी और कंपनियां अब ऐसे एकीकृत समाधानों की तलाश कर रही हैं, जिनके जरिए उन्हें पेमेंट, कॉमर्स और बिजनेस संचालन से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया ने आज पेमेंट और कॉमर्स समाधान के लिए अपने नए एकीकृत सर्विस ब्रांड ADAPTIS की शुरुआत की।
इस लॉन्च के साथ NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया ने भुगतान स्वीकार करने की सेवाओं, व्यापारियों के लिए समाधान, वैल्यू-एडेड सर्विसेज़ और कॉमर्स से जुड़ी अपनी सभी सुविधाओं को एक ही ब्रांड के तहत उपलब्ध करा दिया है।
ADAPTIS को स्थानीय दुकानदारों, तेजी से बढ़ रहे एमएसएमई (MSMEs) और बड़े उद्यमों सहित हर तरह के कारोबार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म व्यापारियों को पेमेंट स्वीकार करने, अपने कारोबार का संचालन आसान बनाने, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों पूरी को एक ही एकीकृत प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित करने में मदद करता है।
लॉन्च के अवसर पर, NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक एवं CEO, श्री ताकेओ उएनो ने कहा:”भारत हमारी क्षेत्रीय विकास रणनीति का एक अहम बाजार है, जो डिजिटल तकनीक को अपनाने और व्यापारियों की बदलती ज़रूरतों से आगे बढ़ रहा है। ADAPTIS के माध्यम से हम अपनी वैश्विक विशेषज्ञता और भारतीय बाजार की गहरी समझ को एक साथ जोड़ते हुए, हर तरह के व्यवसाय के लिए सुरक्षित, विस्तार योग्य और ग्राहक-केंद्रित कॉमर्स समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।”
यह लॉन्च व्यापारियों तक अपनी पहुंच का विस्तार करने, अपने साझेदारों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने तथा भारत के डिजिटल भुगतान क्षेत्र के निरंतर विकास को गति देने की हमारी लंबे समय तक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
श्री शिनिचिरो निशिकावा, प्रमुख, ग्लोबल पेमेंट्स स्ट्रैटेजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन सेक्शन, NTT DATA जापान ने कहा: “भारत में ADAPTIS का लॉन्च विभिन्न देशों में एकीकृत पेमेंट और कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित करने के हमारे विज़न की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी सभी क्षमताओं को एक ही ब्रांड के तहत लाकर हमारा उद्देश्य व्यापारियों को एक जैसा, उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव प्रदान करना है, साथ ही प्रत्येक स्थानीय बाजार की अलग-अलग जरूरतों के अनुसार समाधान उपलब्ध कराने का लचीलापन भी बनाए रखना है।”
NTT DATA पेमेंट सर्विसेज इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री राहुल जैन ने कहा: “ADAPTIS हमारे कारोबार को लंबी अवधि के सतत विकास की दिशा में मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपनी सभी क्षमताओं को एकीकृत ब्रांड के तहत लाकर हम अपने साझेदारों को अधिक मूल्य प्रदान करने के साथ-साथ भारत भर के व्यापारियों की बदलती जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने की स्थिति में हैं।”
भारत में ADAPTIS स्थानीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख सेवा श्रेणियों के तहत अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगा:
• ADAPTIS इन-स्टोर: भौतिक (ऑफलाइन) रिटेल स्टोर्स के लिए आसान भुगतान समाधान
• ADAPTIS ई-कॉमर्स: ऑनलाइन कारोबार के लिए सुरक्षित और विस्तार योग्य पेमेंट समाधान
• ADAPTIS एंटरप्राइस: बड़े उद्यमों के लिए एंटरप्राइज स्तर का पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यावसायिक समाधान
• ADAPTIS VAS (वैल्यू-एडेड सर्विसेज़): वैल्यू-एडेड सर्विसेज़, जो कारोबार की कार्यक्षमता बढ़ाने और ग्राहकों के साथ बेहतर जुड़ाव सुनिश्चित करती हैं
भारत के भुगतान क्षेत्र में लगभग दो दशकों के अनुभव के साथ, NTT DATA पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया वर्तमान में लाखों व्यापारियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है और हर वर्ष 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक लेनदेन प्रोसेस करती है। यह सब सुरक्षित, PCI-DSS मानकों के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक के सहयोग से हो रहा है।


