- Aafiya Sayed Shares BTS Clicks from the Sets of Prem Keetanu, Pens a Wholesome Note
- सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
श्रोता फोन कर सीधे पूछ सकेंगे अपने सवाल, विशेषज्ञ से मिलेगा जवाब
इंदौर। बारिश का मौसम अपने साथ हरियाली और ठंडक तो लाता है, लेकिन इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण कई मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले के संक्रमण, एलर्जी, त्वचा संबंधी समस्याओं और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इन्हीं महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जनजागरूकता के उद्देश्य से आकाशवाणी इंदौर द्वारा विशेष ‘हेलो डॉक्टर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. ए. के. द्विवेदी, प्रोफेसर–गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर तथा केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), आयुष मंत्रालय से जुड़े विशेषज्ञ, बारिश के दिनों में होने वाली सामान्य बीमारियों, उनके बचाव, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा करेंगे।
मुकाम सिंह चौहान करेंगे कार्यक्रम की प्रस्तुति
इस विशेष जनहितकारी कार्यक्रम की प्रस्तुति मुकाम सिंह चौहान द्वारा की जाएगी। उनकी संवादात्मक प्रस्तुति के माध्यम से श्रोताओं को विशेषज्ञ से सीधे बातचीत करने और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं के उत्तर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
श्रोता सीधे फोन कर पूछ सकेंगे अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह होगी कि श्रोता अपने प्रश्न सीधे फोन पर पूछ सकेंगे और डॉ. ए. के. द्विवेदी से सीधे जवाब प्राप्त कर सकेंगे।
📞 0731-2710223
📞 0731-2710224
यह विशेष कार्यक्रम 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10:32 से 11:00 बजे तक FM 101.6 विविध भारती इंदौर पर प्रसारित होगा। इसे NewsOnAir App के माध्यम से भी सुना जा सकेगा।
आकाशवाणी इंदौर का यह प्रयास बारिश के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। श्रोताओं से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम सुनें, अपने प्रश्न तैयार रखें और दिए गए फोन नंबरों पर संपर्क कर विशेषज्ञ से सीधे संवाद करें।


