ओजी ‘सिंघम’ अजय देवगन ने मुख्य अतिथि के रूप में ‘इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स 2026’ में बिखेरी चमक

मुंबई: ‘वीकनेक्ट स्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट’ (Vkonnect Star Events and Entertainment) द्वारा प्रस्तुत इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स 2026 की शाम बेहद ग्लैमरस, मनोरंजक और यादगार रही। 1 सितंबर को आयोजित यह पुरस्कार समारोह सितारों की चमक, स्टाइलिश व्यक्तित्वों और भव्यता से भरा हुआ था। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए यह एक शानदार मंच साबित हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बॉलीवुड के असली ‘सिंघम’ पद्मश्री अजय देवगन ने अपनी दमदार मौजूदगी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मंच पर उनकी उपस्थिति और आभामंडल ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस शाम कई प्रमुख और दिग्गज हस्तियों को उनके संबंधित क्षेत्रों में कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें रजत बेदी, शरमन जोशी, और दिव्या दत्ता जैसे नाम शामिल रहे। इस पूरे आयोजन का मीडिया पब्लिसिटी और आर्टिस्ट मैनेजमेंट ‘अपस्केल एंटरटेनमेंट पीआर’ (Uupscale Entertainment PR) द्वारा संभाला गया।

इवेंट की सफलता पर बात करते हुए क्रिएटिव डायरेक्टर अमृता रॉय और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) श्रीधर वर्मा ने कहा: “सभी सितारों के स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक ने शाम को बेहद खास बना दिया। हर कोई अपने सर्वश्रेष्ठ अंदाज में नजर आया। यह वाकई एक अविस्मरणीय और अद्भुत शाम थी, जिसने इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स को एक ऐतिहासिक सफलता दिलाई।”

Leave a Comment