शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में विशेष ब्रंच

इंदौर, 03 सितंबर 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में विशेष ‘टीचर्स डे ब्रंच – सेलिब्रेट द स्पिरिट ऑफ ग्रैटिट्यूड’ का आयोजन किया जा रहा है। 5 और 6 सितंबर को एस कैफे में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले इस विशेष ब्रंच में परिवार और दोस्तों के साथ शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों, लाइव म्यूजिक और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया जा सकेगा।

ब्रंच की शुरुआत कश्मीरी कहवा वेजिटेबल शोरबा और खट्टा-मीठा पनीर टिक्का जैसे व्यंजनों से होगी। मुख्य व्यंजनों में इंडोनेशियन वेजिटेबल रेंडांग करी, अमृतसरी पनीर टिक्का मसाला, सोया लबाबदार, मेथी मटर मलाई और जाफरानी वेजिटेबल बिरयानी शामिल हैं। इसके अलावा लाइव काउंटर पर मेहमानों के लिए पाव भाजी और राइस एंड नूडल्स तैयार किए जाएंगे।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा, “इस ब्रंच के मेन्यू को तैयार करते समय हमने अलग-अलग स्वाद और पसंद को ध्यान में रखा है। भारतीय व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय फ्लेवर को शामिल किया गया है। लाइव काउंटर के जरिए मेहमानों को ताजा तैयार किए गए व्यंजनों का अनुभव भी मिलेगा। हमारा प्रयास है कि भोजन इस उत्सव का एक खास हिस्सा बने।”

ब्रंच के दौरान लाइव सिंगर की प्रस्तुति मेहमानों के लिए संगीत का माहौल तैयार करेगी। बच्चों के लिए विशेष एक्टिविटी जोन भी बनाया गया है, जहां वे विभिन्न गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। इस तरह आयोजन में परिवार के सभी सदस्यों के लिए मनोरंजन और साथ समय बिताने का अवसर रहेगा।

Leave a Comment