- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह : इंडियन बैंक ने साइबर सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
चेन्नई: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर, इंडियन बैंक पूरे अक्टूबर महीने के दौरान ग्राहकों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग कार्यप्रणालियों और धोखाधड़ी की रोकथाम के प्रति सुशिक्षित करने के लिए अनेक जागरूकता पहल कर रहा है। ऐसी पहल साइबर जागरूकता जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों और संबंधित नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं।
इस जागरूकता अभियान के तहत, इंडियन बैंक ने चेन्नै के बेसेंट नगर बीच के निकट एक वॉकाथॉन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साइबर धोखाधड़ी से निपटने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित करना था। इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री बिनोद कुमार ने अपनी सहभागिता के साथ वॉकाथॉन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री शिव बजरंग सिंह और सुश्री मिनी टी. एम. सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपस्थित जान समूह को संबोधित करते हुए, श्री बिनोद कुमार ने डिजिटल प्रणालियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूकता और सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कर्मचारियों के बीच साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता को और मजबूत करने के उद्देश्य से, बैंक द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस जागरूकता अभियान के तहत, इंडियन बैंक अपने साइबर सुरक्षा शुभंकर ‘आईबी साइबर कैप्टन” को विभिन्न जागरूकता सामग्रियों में प्रमुखता से प्रदर्शित कर रहा है। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करना तथा ग्राहकों और अन्य हितधारकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रक्रियाएं अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इन पहलों के माध्यम से, इंडियन बैंक साइबर सुरक्षा की एक मजबूत संस्कृति विकसित करने, उभरते डिजिटल खतरों से निपटने और अपने सभी हितधारकों के लिए अधिक सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग परिवेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः प्रतिष्ठित करता है।


