- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी ने आरक्षण नीति एवं दिव्यांगजनों के लिए सुलभता पर पंचकुला में डीएफएस कार्यशाला की मेजबानी की
दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पीएसबी, पीएसआईसी, नियामकों एवं पीएफआई के 100 से अधिक वरिष्ठ एचआर कर्मियों व मुख्य संपर्क अधिकारियों ने सहभागिता की ।
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने पंचकुला स्थित स्टाफ प्रशिक्षण केंद्र में 15-16 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला की मेजबानी की। इस कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) द्वारा किया गया था जिसका मुख्य ध्यान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी), सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों (पीएसआईसी), क्षेत्रीय नियामकों और सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों (पीएफआई) में भारत सरकार की आरक्षण नीति का क्रियान्वयन रहा।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सार्वजनिक वित्तीय इकोसिस्टम में आरक्षण नीतियों और कल्याणकारी उपायों के एकसमान और प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना भी था।
उद्घाटन दिवस पर 100 से अधिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए), भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई), बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) के साथ-साथ सभी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, 7 सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों और 7 सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ मानव संसाधन प्रमुख और मुख्य संपर्क अधिकारी (सीएलओ) शामिल थे।
आरक्षण मामलों के प्रतिष्ठित विषय-विशेषज्ञों ने कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ सत्रों का संचालन किया। इन विचार-विमर्शों में नीति के कार्यान्वयन में सामने आने वाली व्यावहारिक परिचालन संबंधी पहलुओं और जमीनी स्तर की चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई । कार्यक्रम का समापन एक ज्ञानवर्धक संवादपरक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसने प्रतिभागियों को वित्तीय सेवा इकोसिस्टम में मानकीकृत कार्यान्वयन के लिए व्यावहारिक और प्रभावी उपाय तैयार करने में सक्षम बनाया।


