- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!
पार्वती थिरुवोथु अब एक्टिंग के बाद अपनी आवाज़ का जादू भी दिखाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान के किरदार ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी। यह कोलैबोरेशन पार्वती के लिए खास है, क्योंकि इसी के साथ वह वॉइस एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलज़ार ने मिलकर लिखा है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं और ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
पार्वती के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय से वह वॉइस एक्टिंग करने का सपना देख रही थीं। अपने करियर में हमेशा लेयर्ड और चैलेंजिंग किरदारों को चुनने वाली पार्वती अब अपनी खास आवाज़ और परफॉर्मेंस की संवेदनशीलता के साथ ‘अजूनी’ को एक नया रंग देंगी। साथ ही, वह करीना कपूर खान की ओरिजिनल परफॉर्मेंस की आत्मा को भी बरकरार रखेंगी।
अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए पार्वती थिरुवोथु ने कहा, “‘दायरा’ पर काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। खासकर इसलिए क्योंकि मैं काफी लंबे समय से वॉइस एक्टिंग करना चाहती थी, इसके सपने देखती थी और हमेशा मुझे लगता था कि वॉइस एक्टिंग के बेहतरीन मौके शायद एनिमेशन फिल्मों या इसी तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलेंगे। लेकिन मेरे लिए यह बेहद खूबसूरत सरप्राइज़ था कि मेरी इस जर्नी की शुरुआत करीना के लिए ‘अजूनी’ का किरदार निभाने से हो रही है। और इसमें सबसे खास बात यह है कि यह मेघना गुलज़ार की फिल्म है और ऐसी फिल्म है जो देखने के बाद लंबे समय तक हमारे साथ रहती है। एक किरदार के तौर पर भी यह बेहद इम्पैक्टफुल काम है।”
‘दायरा’ का मलयालम वर्जन खास तौर पर केरल के दर्शकों तक फिल्म की कहानी को उनकी अपनी भाषा में पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। कोशिश यही है कि ओरिजिनल फिल्म की भावनात्मक गहराई और कहानी का असर जस का तस बना रहे। ऐसे में पार्वती की आवाज़ ‘अजूनी’ को एक ऑथेंटिक मलयालम टच देगी और केरल के दर्शकों के लिए इस किरदार से जुड़ना और भी आसान हो जाएगा, जबकि करीना की परफॉर्मेंस की बारीकियां भी बरकरार रहेंगी।
इस नए एक्सपीरियंस के साथ पार्वती बतौर परफॉर्मर एक और नया चैप्टर खोल रही हैं। वह जल्द ही ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ में नज़र आएंगी, जो 11 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। इसके बाद उनके पास HRX और Amazon की अपकमिंग सीरीज़ ‘Storm’ भी है।


