- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मिआ बाए तनिष्क का नया “लाइटस्केप्स” कलेक्शन – त्योहारों की चमक और खूबसूरती को आभूषणों में उतारा
सोने, नेचुरल डायमंड्स और रंगीन स्टोन्स के 230 से ज्यादा अनूठे डिज़ाइन्स; आपके अपने रोजमर्रा के फैशन और गिफ्टिंग के लिए बहुत ही खास
मुंबई, 19 अक्टूबर, 2026: भारत के अग्रणी समकालीन फाइन ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, मिआ बाए तनिष्क ने त्योहारों के खुशनुमा माहौल की चमक को बढ़ाते हुए पेश किया है अपना नया कलेक्शन ‘लाइटस्केप्स’। यह कलेक्शन त्योहारों के दौरान घरों और उत्सवों को रोशन करने वाली खूबसूरत लाइट्स के जादू से प्रेरित है। प्लेन सोने, नेचुरल डायमंड्स और रंगबिरंगे स्टोन्स में 230 से अधिक आकर्षक डिज़ाइन्स का यह कलेक्शन, अनूठी कारीगरी, आधुनिक स्टाइलिंग और रोशनी की शानदार चमक का एक बेहतरीन संगम है।
दुनिया भर में उत्सव के प्रतीक रोशनी से प्रेरणा लेते हुए, ‘लाइटस्केप्स’ कलेक्शन दर्शाता है कि रोशनी शादियों, त्योहारों और हर खास मौके पर लोगों को एक साथ लाती है। खुशी, उम्मीद और अपनेपन के एक सदाबहार प्रतीक के रूप में, रोशनी आपसी जुड़ाव के खूबसूरत पल बनाती है—जिन्हें ‘लाइटस्केप्स’ ने आभूषणों की शानदार चमक में बदल दिया है। झरनों की तरह गिरती रोशनी, पानी में चमकते प्रतिबिंब, दीयों की टिमटिमाती लौ और रोशनी के ऐसे ही कई खूबसूरत रूपों से प्रेरणा लेकर इस कलेक्शन को तैयार किया गया है, जिसे आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स का रूप दिया गया है। अपनी ढेरों स्टाइल्स के साथ, यह कलेक्शन उन सभी के लिए एक शानदार विकल्प है जो इस त्योहारी सीजन में अपने लुक को खास बनाना चाहते हैं या अपने अपनों को कुछ सबसे स्पेशल गिफ्ट करना चाहते हैं।
यह कलेक्शन गिफ्ट देने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, इसमें शामिल फाइन ज्वेलरी की एक बड़ी रेंज मुख्य रूप से ₹50,000 से कम की कीमत में उपलब्ध है। खुद के लिए खरीदने या किसी खास मौके पर अपनों को गिफ्ट देने के लिए यह बजट इन आभूषणों को एक प्यारा और समझदारी भरा विकल्प बनाता है। 9KT और 14KT सोने में उपलब्ध, इस कलेक्शन में खूबसूरत झुमकी, ट्रेंडी डैंगलर्स, नेकलेस, पेंडेंट, रिंग्स और ब्रेसलेट्स शामिल हैं—जिनमें रोज़ पहनने वाले हल्के आभूषणों से लेकर त्योहारों के लिए खास भारी डिज़ाइन्स तक सब कुछ मौजूद है। जो बात इस कलेक्शन को सबसे अलग बनाती है, वह है इसकी अनोखी डिज़ाइनिंग—जिसमें सोने के बहते पानी जैसे घुमावदार डिज़ाइन्स, हीरों की बारीक सजावट, लेयर्स वाले लुक और खास टेक्सचर्स शामिल हैं, जो रोशनी पड़ते ही बहुत खूबसूरती से चमक उठते हैं। सोने के आभूषणों पर की गई खास फिनिशिंग इसकी चमक को और ज्यादा बढ़ा देती है, जिससे हर पीस को एक नया और मॉडर्न लुक मिलता है। मिआ के ‘प्रेशियस, एवरी डे’ (Precious, Every Day) के मूल मंत्र पर आधारित, ‘लाइटस्केप्स’ केवल खास मौकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हर दिन आपके पर्सनल स्टाइल को दिखाने का एक जरिया बनता है।
कलेक्शन में रंगों को बहुत ही खूबसूरती से शामिल करते हुए, ‘मिआ लाइटस्केप्स – कलर एडिट’ में 9KT सोने से तैयार 67 नए डिज़ाइन्स पेश किए गए हैं। इसमें रंग-बिरंगे स्टोन्स को अनोखे और आकर्षक कट्स में सजाया गया है—जैसे तिलक शेप, हेक्सागोनल, पतंग शेप, बैगूएट और ऑक्टागोनल आकार। इस स्पेशल एडिशन में रोज़ पहनने वाले छोटे स्टड्स, रंग-बिरंगे पेंडेंट, एक के ऊपर एक पहने जाने वाले रिंग्स, उँगलियों में सजने वाली बड़ी कॉकटेल रिंग्स और स्टाइलिश लैरियट नेकलेस शामिल हैं। इस कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत नवरत्न ज्वेलरी का मॉडर्न लुक, कन्वर्टिबल हूप्स और ड्रॉप इयररिंग्स हैं, जो एक ही झुमके को कई अलग-अलग स्टाइल्स में पहनने का मौका देते हैं। रंगों के इस खूबसूरत खेल, अनोखे जेमस्टोन कट्स और हर मौके पर फिट बैठने वाले डिज़ाइन्स के साथ, यह ‘कलर एडिट’ त्योहारों के कपड़ों के साथ पहनने के लिए नए और ट्रेंडी विकल्प देता है, जो रोज़मर्रा के फैशन के लिए भी उतने ही परफेक्ट हैं।
मिआ बाए तनिष्क की बिजनेस हेड, सुश्री श्यामला रमणन ने कहा, “फेस्टिव सीजन एक ऐसा बेहतरीन मौका होता है, जब आभूषण केवल किसी खास अवसर पर पहनने की चीज़ न रहकर आपकी पर्सनल स्टाइल और आपकी पहचान को खुलकर दिखाने का माध्यम बन जाती है। हम देख रहे हैं कि ग्राहक अब ऐसे डिज़ाइन्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो आज के मॉडर्न लुक के साथ-साथ हर मौके पर फिट बैठते हों, ताकि वे इन आभूषणों को त्योहारों के साथ-साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा भी बना सकें। ‘लाइटस्केप्स’ के साथ हमने इसी बदलाव को अपने आभूषणों में उतारा है, जो त्योहारी चमक, अनोखे डिज़ाइन और डेली-वियर की उपयोगिता का एक शानदार संगम है। अपने बढ़ते हुए स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए, हमारा लक्ष्य इस आधुनिक फाइन ज्वेलरी को हर किसी की पहुंच में लाना है। इसके साथ ही, हमारा उद्देश्य आधुनिक ग्राहकों के साथ ‘मिआ’ के रिश्ते को और मजबूत करना तथा हर दिन पहने जाने वाले, वज़न में हलके आभूषणों के बाजार में अपनी पहचान को और आगे बढ़ाना है।”
इस कलेक्शन के पीछे के क्रिएटिव विज़न को साझा करते हुए, मिआ बाए तनिष्क की हेड ऑफ डिज़ाइन, सुश्री इशिता कुमार ने कहा, “अलग-अलग संस्कृतियों और त्योहारों में रोशनी हमेशा से खुशी, उम्मीद और अपनेपन का एक साझा प्रतीक रही है। ‘लाइटस्केप्स’ के साथ, हम इसी खूबसूरत भावना को आभूषणों की चमक के ज़रिए सेलीब्रेट कर रहे हैं। त्योहारों पर सजने वाली सुंदर लाइटों की लड़ियों को इस कलेक्शन में लेयर्ड नेकलेस और हूप्स का रूप दिया गया है, जिनमें नीचे गिरती हुई बारीक चेन लगी हैं। यह एक ऐसा ट्रेंडी लुक देता है, जो आज के मॉडर्न कपड़ों के साथ बहुत खूबसूरत लगता है। ये ऐसे आभूषण हैं जिन्हें पहनने और हर दिन एन्जॉय करने के लिए बनाया गया है, न कि लॉकर में बंद करके रखने के लिए। नदियों में तैरते हुए दीयों की टिमटिमाती चमक से प्रेरित होकर हीरों से सजे ओपन रिंग्स डिज़ाइन किए गए हैं, वहीं दीयों की लपटों के घुमावदार मूवमेंट को गले केसुंदर नेकलेस डिज़ाइन्स में उतारा गया है। ‘लाइटस्केप्स’ के साथ, हम त्योहारों के इस खुशनुमा माहौल को ऐसे आभूषणों के रूप में जीवंत कर रहे हैं, जिन्हें हर दिन पहना, पसंद किया और दिल से महसूस किया जा सके।”


