- द पार्क इंदौर में पूर्वांचल फूड फेस्टिवल का आयोजन
- Shagun Sharma’s Next Big Move: Hoonur Talent Set to Headline Colors show ‘Queen’
- देश के परमवीर वीर अब्दुल हमीद की साहस और बलिदान से भरी कहानी अब सिनेमा के पर्दे पर
- इस त्योहारी मौसम में इन सेलिब्रिटी ज्वेलरी ब्रांड्स पर जरूर रखें नजर
- Celebrity-Backed Jewellery Brands to Add to Your Festive Wishlist
देश के परमवीर वीर अब्दुल हमीद की साहस और बलिदान से भरी कहानी अब सिनेमा के पर्दे पर
देश जब त्योहारी मौसम में एकता, साथ और सामूहिक गौरव की भावना को सेलिब्रेट कर रहा है, ऐसे खास मौके पर पैराडाइज़ सिनेमाज़ ने परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की असाधारण जिंदगी और शौर्य पर आधारित फीचर फिल्म का ऐलान किया है।
फिल्म का ऐलान माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने माननीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में गाज़ीपुर स्थित वीर अब्दुल हमीद की जन्मभूमि पर किया। इस खास मौके पर पैराडाइज़ सिनेमाज़ के सह-संस्थापक मनीष वशिष्ठ भी मौजूद रहे। समारोह में वीर अब्दुल हमीद के पोते जमील आलम और वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट के साझेदार एवं उपाध्यक्ष तपन कुमार डे भी शामिल हुए।
फिल्म का यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब देशभर में साथ, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में उस वीर सैनिक की कहानी को सामने लाने का यह एक खास मौका है, जिसकी बहादुरी और बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास का प्रेरणादायक हिस्सा हैं।
वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। दुश्मन के पैटन टैंकों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाने के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
फिल्म के ऐलान पर बात करते हुए अनुभवी फिल्म निर्माता और पैराडाइज़ सिनेमाज़ के संस्थापक श्री पुस्कुर राममोहन राव ने कहा, “वीर अब्दुल हमीद की कहानी साहस, कर्तव्य और देश के प्रति अटूट समर्पण की कहानी है। उनकी जिंदगी हमें याद दिलाती है कि भारत की ताकत उन वीरों के हौसले से और मजबूत होती है, जिन्होंने हमेशा देश को खुद से आगे रखा। उनकी असाधारण यात्रा को बड़े पर्दे पर लाना हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है। ऐसे समय में जब देश एकता और साथ की भावना को सेलिब्रेट कर रहा है, हमें लगा कि एक सच्चे परमवीर की कहानी पर फिल्म का ऐलान करने से बेहतर मौका नहीं हो सकता। हमारा प्रयास रहेगा कि उनकी असाधारण जिंदगी और बलिदान के साथ न्याय करने वाली फिल्म बनाई जाए।”
पैराडाइज़ सिनेमाज़ के सह-संस्थापक मनीष वशिष्ठ ने कहा, “हमारे लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह उस बहादुर सैनिक को सम्मान देने का एक मौका है, जिनका साहस आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। वीर अब्दुल हमीद की कहानी बहादुरी, सेवा और देश से प्यार जैसे मूल्यों से गहराई से जुड़ी है। हमें गर्व है कि हम उनकी यात्रा को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने जा रहे हैं और उनकी प्रेरणादायक विरासत से नई पीढ़ी को रूबरू कराने का अवसर मिल रहा है।”
फिल्म फिलहाल विकास के चरण में है। इसके निर्देशक, कलाकार और रचनात्मक टीम का ऐलान सही समय पर किया जाएगा।
पैराडाइज़ सिनेमाज़अब वीर अब्दुल हमीद की प्रेरणादायक कहानी को उनकी जन्मभूमि गाज़ीपुर से बड़े पर्दे तक ले जाने की तैयारी में है। यह फिल्म उस वीर सैनिक की विरासत को दर्शकों तक पहुंचाएगी, जिनका साहस भारतीय इतिहास का हमेशा याद किया जाने वाला हिस्सा रहेगा।


