- ‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
- Bhumi Satish Pednekkar at the United Nations General Assembly: The climate crisis is not a future problem. It is happening to real people in real places
- इंदौर के पैट पैरेंट्स आसान और एक ही जगह पर मिलने वाली पैट केयर सर्विसेज़ में ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं
- Indore Pet Parents Show Growing Interest in Simpler, More Integrated Pet Care
- 27 से 30 नवम्बर 2026 को होगा प्लास्ट पैक 2026
‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
बिग बॉस 20 में एंट्री के बाद से ही सिंगर-सॉन्गराइटर रिती तिवारी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। घर के अंदर उनकी पर्सनैलिटी, म्यूज़िकल जर्नी और बेबाक अंदाज़ को लेकर दर्शकों के बीच खूब बातचीत हो रही है। अब रिती को लेकर चल रहे इस बज़ में एक और दिलचस्प मोड़ आया है, जब एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने उनके म्यूज़िक को अपना सपोर्ट दिया है।
रिती के ट्रैक “सब घूम रहा है” को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अक्षरा ने रिती के म्यूज़िक को एक क्रिएटर के नज़रिए से देखा है। उनके मुताबिक, किसी गाने को लेकर हो रही ट्रोलिंग भी कहीं न कहीं उस गाने की रीच और रिकॉल बढ़ाने का काम करती है।
रिती का वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि गाना चाहे प्यार से गाया जा रहा हो या ट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हो, लेकिन लोगों की बातचीत का हिस्सा तो बन ही गया है। यानी एक क्रिएटर के लिए उसका काम जब लोगों की बातचीत और ज़ुबान तक पहुंच जाए, तो यह अपने आप में एक बड़ी बात है।
अक्षरा ने सोशल मीडिया पर रिती को सपोर्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “आए हाय को गाली भी दे रहे हैं और गा भी रहे हैं… 😂 वैसे पॉज़िटिव साइड देखें तो हर किसी के ज़ुबान पर एक ही गाना है। प्यार हो या ट्रोलिंग, ज़ुबान पर तो वही है! यही तो जीत है एक क्रिएटर की 💖 अब आप कहोगे कि उसका क्यों सपोर्ट कर रही है, तो विस्तार में शाम में बात करेंगे 🤗”
अक्षरा का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब बिग बॉस 20 में रिती की म्यूज़िकल आइडेंटिटी भी लगातार चर्चा का हिस्सा बन रही है। म्यूज़िक को अपनी पहचान का एक अहम हिस्सा बनाकर बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली रिती के लिए अक्षरा का यह सपोर्ट उनके आर्टिस्ट्री को लेकर चल रही बातचीत में एक और दिलचस्प एंगल जोड़ता है।
वहीं, अक्षरा ने यह कहकर कि वह शाम को विस्तार से बताएंगी कि उन्होंने रिती को सपोर्ट क्यों किया, इस पूरे मामले में एक और दिलचस्प बातचीत का दरवाज़ा खोल दिया है। अब देखना होगा कि रिती के म्यूज़िक को लेकर अक्षरा आगे क्या कहती हैं।


