- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का टीज़र हुआ रिलीज़, दिखी गहरे प्यार की झलक
प्यार एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी खास जगह बनाने के लिए तैयार है। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें दोनों की गहरी और जुनूनी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिलती है।
आज के समय में जहां प्यार अक्सर सिर्फ आकर्षण और दिखावे तक सीमित होता जा रहा है और ‘सिचुएशनशिप’ ने रिश्तों की गहराई कम कर दी है, वहीं ‘तुम मेरे हो’ एक ऐसे प्यार की कहानी लेकर आ रही है, जिसमें भावनाएं, जुनून और रिश्ते की गहराई देखने को मिलेगी।
टीज़र में गुरमीत और ईशा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। फिल्म के इमोशनल पल और खूबसूरत विजुअल्स कहानी को और खास बनाते हैं। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक टीज़र के माहौल को और बेहतर करता है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है।
‘तुम मेरे हो’ ईशा मालवीय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। इसे रेवा क्रिएटिव हाउस और डेबगुरु फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक सारेगामा के पास है और इसका डिस्ट्रीब्यूशन पीवीआर पिक्चर्स कर रहा है।
फिल्म को आरती एस और देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रोमांच मेहता और अम्मान रियास्ती इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में शान आर ग्रोवर भी नजर आएंगे और अनुष्का लुहार इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं।
फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखा है। फिल्म के गानों के बोल रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अजीम शिराजी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं। वहीं फिल्म का संगीत मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष, उद्दीपन शर्मा और अर्जुना हरजाई ने दिया है।
प्यार, जुनून और भावनाओं से भरी ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


