- AAYU Foundation and Ankura Hospital Bring Indore Together for Premature Babies
- आयु फाउंडेशन और अंकुरा हॉस्पिटल ने प्रीमैच्योर बेबीज के प्रति जागरूकता के लिए इंदौर को एकजुट किया
- भूमि-पूजन के साथ ‘प्लास्ट पैक 2026’ का शंखनाद
- डॉ. शरद पंडित की सेवा-साधना और जीवन यात्रा को समर्पित कार्यक्रम ‘शरदामृत’ सम्पन्न
- कॉम्प्लेक्स हार्ट ब्लॉकेज के इलाज में नई तकनीक, बिना स्टेंट डाले भी संभव एंजियोप्लास्टी
जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ के पहले पोस्टर ने खोली सत्ता और साजिशों के खेल की झलक
शाइनिंग मून पिक्चर्स ने अपनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘प्यादे’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। शेखर एस. झा के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिंकू सिंह ने प्रोड्यूस किया है। जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल स्टारर यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
फिल्म का पहला पोस्टर अपने साथ कई सवाल और ढेर सारा सस्पेंस लेकर आया है। जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की दिलचस्प मौजूदगी वाली यह थ्रिलर ऐसी दुनिया की झलक दिखाती है, जहां सत्ता, पकड़ और चालबाजियों का खेल हर पल एक नया मोड़ लेता है। यहां कोई भी चाल यूं ही नहीं चली जाती और हर खिलाड़ी के पीछे छिपा है कोई न कोई बड़ा मकसद।
पोस्टर जानबूझकर कई सवालों को अनसुलझा छोड़ता है, जो फिल्म की दिलचस्प कहानी का माहौल तैयार करता है। शतरंज की बिसात की तरह सजी इस दुनिया में हर किरदार की अपनी अहमियत है, हर चाल के पीछे एक रणनीति है और जो सामने दिख रहा है, जरूरी नहीं कि हकीकत भी वही हो!
फिल्म के बारे में बात करते हुए लेखक-निर्देशक शेखर एस. झा कहते हैं, “प्यादे के पीछे हमारा विचार असल दुनिया की उस तस्वीर को दिखाना था, जहां हर खिलाड़ी किसी बहुत बड़े खेल का हिस्सा होता है। सत्ता, प्रभाव और हर इंसान के अपने निजी मकसद मिलकर ऐसी चालें चलते हैं, जो अक्सर धुंध के पीछे छिपी रह जाती हैं। फिल्म का पोस्टर शतरंज की बिसात और खिलाड़ियों को नियंत्रित करती डोरियों के जरिए इसी सोच को सामने लाता है। हम चाहते हैं कि दर्शक लगातार यह सवाल करते रहें कि आखिर चाल कौन चल रहा है और असली कंट्रोल किसके हाथ में है?”
फिल्म का वितरण सिनेपोलिस इंडिया द्वारा किया जाएगा। इससे पहले कंपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश के साथ भी जुड़ी थी।
सत्ता, साजिश, कंट्रोल और छिपे हुए एजेंडे के इस दिलचस्प खेल के साथ ‘प्यादे’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बिसात पर असली खिलाड़ी कौन है और आखिर किसकी होगी मात!


