- AAYU Foundation and Ankura Hospital Bring Indore Together for Premature Babies
- आयु फाउंडेशन और अंकुरा हॉस्पिटल ने प्रीमैच्योर बेबीज के प्रति जागरूकता के लिए इंदौर को एकजुट किया
- भूमि-पूजन के साथ ‘प्लास्ट पैक 2026’ का शंखनाद
- डॉ. शरद पंडित की सेवा-साधना और जीवन यात्रा को समर्पित कार्यक्रम ‘शरदामृत’ सम्पन्न
- कॉम्प्लेक्स हार्ट ब्लॉकेज के इलाज में नई तकनीक, बिना स्टेंट डाले भी संभव एंजियोप्लास्टी
डॉ. शरद पंडित की सेवा-साधना और जीवन यात्रा को समर्पित कार्यक्रम ‘शरदामृत’ सम्पन्न
पूज्य स्वामी प्रबोधानंद जी महाराज की उपस्थिति में हुआ समारोहचिकित्सा सेवा, सामाजिक योगदान और जीवन मूल्यों पर केन्द्रित रही प्रस्तुति
इंदौर : प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. शरद पंडित की दीर्घ चिकित्सा सेवा, सामाजिक योगदान और जीवन मूल्यों को समर्पित विशेष आयोजन ‘शरदामृत’ सम्पन्न हुआ। समारोह में परिवारजनों, मित्रों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए डॉ. पंडित की प्रेरक जीवन यात्रा का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूज्य स्वामी प्रबोधानंद जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि किसी व्यक्ति का वास्तविक मूल्य उसकी उपलब्धियों से अधिक उसके द्वारा समाज पर छोड़े गए सकारात्मक प्रभाव में निहित होता है। उन्होंने डॉ. शरद पंडित के चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बताया।
इस अवसर पर डॉ. शरद पंडित ने अपने जीवन की यात्रा में मिले सहयोग एवं विश्वास के लिए परिवार, मित्रों, सहयोगियों, गुरुओं और मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा उनके लिए केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम रही है और आगे भी वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डॉ. पंडित की जीवन यात्रा पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री रही, जिसमें उनकी शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान, शासकीय सेवाओं के दौरान निभाई गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, सिंहस्थ में दिये गए दायित्व तथा आशादीप सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के माध्यम से किए जा रहे समाजोपयोगी कार्यों को प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर परिवार, मित्रों एवं सहयोगियों ने डॉ. पंडित की जीवन यात्रा से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए तथा चिकित्सा सेवा, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कलाप्रेमी संजय पटेल ने किया।


