- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
पीएनबी ने अधिग्रहण वित्तपोषण में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए डॉयचे बैंक एजी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली, 25 नवंबर 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र में बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने भारत में ग्राहकों द्वारा शेयर अधिग्रहण के वित्तपोषण को सुगम बनाने हेतु सहयोग की रूपरेखा तैयार करने के लिए डॉयचे बैंक एजी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रस्तावित व्यवस्था के अंतर्गत, दोनों बैंक ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर विभिन्न माध्यमों जिनमें अंडरराइटिंग, व्यवस्था, सहभागिता , सिंडिकेशन, संदर्भ और सुविधा प्रदान करना शामिल है, के जरिए अधिग्रहण वित्तपोषण लेन-देन पर सहयोग करने के अवसरों की तलाश करेंगे।
इस सहयोग का उद्देश्य शेयर अधिग्रहण लेनदेन करने वाले ग्राहकों के लिए वित्तपोषण समाधान सुगम बनाने हेतु दोनों संस्थानों की संबंधित क्षमताओं का लाभ उठाना है।
इस एमओयू पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र और डॉयचे बैंक ग्रुप, इंडिया एंड इमर्जिंग एशिया के सीईओ श्री कौशिक शापरिया की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर पीएनबी के महाप्रबंधक श्री बिस्वजीत मोहंती, तथा डॉयचे बैंक एजी, मुंबई शाखा के प्रबंध निदेशक श्री अनुज अग्रवाल और क्रेडिट सेल्स प्रमुख श्री देवेश मालवीय ने हस्ताक्षर किए।
इस नई साझेदारी पर अपने वक्तव्य में पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने कहा, “डॉयचे बैंक के साथ यह सहयोग अधिग्रहण वित्तपोषण के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी-अपनी क्षमताओं और विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य कॉर्पोरेट बैंकिंग इकोसिस्टम में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए ग्राहकों के लिए उनकी आवश्यकतानुसार वित्तपोषण समाधान सुगम बनाना है।”
डॉयचे बैंक ग्रुप, इंडिया एंड इमर्जिंग एशिया के सीईओ कौशिक शापरिया ने कहा: “डॉयचे बैंक के लिए भारत रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण बाजार है। एक वैश्विक मुख्य बैंक के रूप में, हम भारतीय कंपनियों के विस्तार करने, उनकी रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने और वैश्विक बाजारों के साथ उनके जुड़ाव को गहरा करने में सहयोग के अपार अवसर देखते हैं। पीएनबी के साथ हमारा यह सहयोग दोनों संस्थानों के स्वतंत्र क्रेडिट, जोखिम और प्रशासनिक मानकों को बनाए रखते हुए, पूरक क्षमताओं को एक साथ लाता है और विकास के अवसर तलाश रहे ग्राहकों के लिए वित्तपोषण समाधान खोजने हेतु एक रूपरेखा तैयार करता है।”
इस एमओयू के माध्यम से पीएनबी और डॉयचे बैंक का लक्ष्य लागू विनियामक आवश्यकताओं का अनुपालन करते हुए और स्वतंत्र निर्णय लेने की प्रक्रियाओं को बनाए रखते हुए अधिग्रहण वित्तपोषण में सहयोग के अवसर तलाशना है।


