- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मिठाई और नमकीन उद्योग की चुनौतियां पर चर्चा करने के लिए जुटेंगे देशी-विदेशी दिग्गज
दो दिवसीय वर्ल्ड मिठाई एंड नमकीन कन्वेंशन 9 से
इंदौर । इंदौर में वर्ल्ड मिठाई और नमकीन कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन में भाग लेने के लिए देशभर के 3000 से ज्यादा मिठाई और नमकीन इंडस्ट्रीज के दिग्गज, एक्सपर्ट्स इंदौर आ रहे हैं।इसके साथ ही अमेरिका, जर्मनी, तुर्की, चायना आदि देशों के पेनलिस्ट भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे ।
यह जानकारी पत्रकार वार्ता में फेडरेशन ऑफ नमकीन एंड स्वीट्स मैन्युफैक्चरर्स के प्रेसिडेंट श्री वीरेंद्र जैन, डायरेक्टर श्री फिरोज एस नकवी मध्य प्रदेश मिठाई व नमकीन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास जैन, सचिव श्री अनुराग बोथरा, फेडरेशन की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर श्री अमित ,श्री अनिल सैनी, श्री मुरली हरवानी ने दी।
उन्होंने बताया कि देश में मिठाई और नमकीन का कारोबार एक लाख करोड़ के टर्नओवर को छू चुका है और इसकी सालाना 20 प्रतिषत की दर से बढ़ोतरी भी हो रही है लेकिन जैसे-जैसे व्यापार बढ़ता जा रहा है इसके सामने चुनौतियां भी बढ़ती जा रही है इन्हीं चुनौतियों और व्यापार के भविष्य पर चर्चा करने के लिए इस कन्वेंशन का आयोजन 9 और 10 जनवरी को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में होने जा रहा है। 2 दिनों तक चलने वाले इस कन्वेंशन में नमकीन और मिठाई इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रीज में लगातार हो रहे बदलावों पर बात होगी।
कन्वेंशन के दौरान देश के नामी मिठाई और नमकीन के उत्पादक, सप्लायर्स जुटेंगे और इंडस्ट्रीज के भविष्य व चुनौतियों को लेकर एक ही मंच पर बात करेंगे। कार्यक्रम में जर्मनी, फ्रांस, इटली यूएस, टर्की और चाइना से भी एक्सपर्ट्स आ रहे हैं। इस कन्वेंशन के दौरान प्लास्टिक पैकिंग को लेकर आ रही चुनोतियो, इंडस्ट्रीज की ग्रोथ, नए उत्पाद, हाइजीन और सुरक्षा, एक्सपोर्ट पोलिसी और उत्पादन की नई तकनीकों, रॉ मैटेरियल, वेट एंड मेजरमेंट, गवर्नमेंट पॉलिसीज, टेक्सेशन आदि पर एक्सपर्ट अपने विचार व्यक्त करेंगे।
श्री नकवी ने बताया कि फूड इंडस्ट्रीज में सरकारी पॉलिसियों के कारण किसानों पर भी असर पड़ रहा है क्योंकि इस इंडस्ट्रीज में सबसे बड़े रॉ मैटेरियल सप्लायर किसान ही होते हैं । इस कॉन्क्लेव में किसानों के हितों पर भी चर्चा की जाएगी। कॉन्क्लेव के दौरान प्रमुख मिठाई व नमकीन उत्पादक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे साथ ही रॉ मैटेरियल सप्लायर अपने इनग्रेडिएंट्स को भी सबके सामने लाएंगे जिनसे मिठाई और नमकीन की दुनिया में लगातार नए स्वाद सामने आ रहे हैं। उत्पादों को ज्यादा हाइजेनिक बनाने के लिए और इंडस्ट्रीज को ऑटोमेटेड बनाने के लिए रोजाना आ रही नई तकनीकों सभी लोग रूबरू होंगे।


