- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
ए आर रहमान और हर्षदीप कौर ‘द वॉयस’ के लिये फिर आये एक साथ
स्टारप्लस का ‘द वॉयस’ देश के सबसे बड़े म्यूजिशियंस के साथ एक बेहद ही भव्य संगीतमय शो के वादे के साथ एक बेहतरीन आवाज की तलाश में एक साथ आ रहे हैं। संगीत के महारथी ए.आर. रहमान इस शो में सुपर गुरु के रूप में नज़र आयेंगे और उनके साथ शामिल हो रही हैं बेहद ही दिलकश आवाज वाली गायिका हर्षदीप कौर। ये दो बेहद मशहूर म्यूजिशियंस काफी लंबे समय बाद एक बार फिर इस शो के लिये वापस लौट रहे हैं।
टीम के करीबी सूत्र ने बताया कि , ‘‘ए. आर. रहमान और हर्षदीप कौर जब भी एक साथ आये उन्होंने बेहतरीन संगीत तैयार किया। प्रतिभाशाली सिंगर हर्षदीप ने ना केवल इस म्यूजिक आईकॉन के लिये अपनी आवाज दी है, बल्कि उनके कॉन्सर्ट में उनके साथ परफॉर्म भी किया है। काफी अंतराल के बाद, यह जोड़ी एक बार फिर ‘द वॉयस’ के लिये एक साथ आई है।
इसमें ए.आर. रहमान सुपर गुरु के रूप में नज़र आयेंगे और हर्षदीप कोच होंगी। इस बार, दोनों बिलकुल नयी भूमिकाओं में होंगे, वे उन्हें संगीत का अगला बड़ा सितारा बनने के लिये प्रतियोगियों को निखारेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।’’
स्टारप्लस के ‘द वॉयस’ में संगीत के दो बेहद ही महान कलाकारों ए.आर. रहमान और हर्षदीप कौर को एक साथ देखना मंत्रमुग्ध करने वाला होगा।


