- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ट्रेंड डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट से ही कराए इलाज
सिर्फ महंगी मशीनों को ना देखें
– डीएचएल सेंटर का उद्घाटन करने खासतौर पर दिल्ली से आई डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ सिमल सोइन
– देश का पहला रेवलाइट सीआई पिगमेंटेशन लेजर इंदौर में
– प्रदेश में पहली बार 13 यूएसएफडीए स्वीकृत लेज़र एक ही छत के नीचे
इंदौर। मैं कई साल इंग्लैंड में रह चुकी हूँ। भारत आन पर मैंने देखा कि यहां क्लीनिकल डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है। विदेशों में लोग खुद अपने लिए सुंदर दिखने की चाहत रखते हैं जबकि हमारे देश में लोग खुद को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए और परिवारकी खुशी के लिए कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी की ओर कदम बढ़ाते हैं।
कॉस्मेटोलॉजी अलग है, यह ब्यूटिशियन करते हैं जबकि हम शरीर की संरचना को समझते हुए कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी का उपयोग कर पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल्स, एक्सेसिव स्वेटिंग, हैवी आर्म्स, थाइस या ऐसी ही अन्य समस्याओं का समाधान मुहैया करवाते हैं। हम सिर्फ लोगों की शारिरिकस्थिति बेहतर नही बनाते बल्कि उनकी मानसिक और सामाजिक स्थिति को अच्छा बनाने में मदद करते हैं। जब आपकी त्वचा और शरीर सुंदर दिखता है तब आप अंदर से भी अच्छा महसूस करते हैं।

विजय नगर स्थित डीएचएल कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर का शुभारंभ करते हुए यह बात दिल्ली से आई डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ सिमल सोइन ने कही। उन्होंने बताया कि पहले इस तरह के ट्रीटमेंट सर्जरी के माध्यम से होते थे पर हर कोई सर्जरी करवाने में सहज महसूस नही करते इसलिए अब लेज़र और अन्य मशीनों के जरिए बिना चीरा लगाए इस तरह के ट्रीटमेंट किये जाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि सिर्फ महंगी मशीनों से कोई लाभ नही होता उसके पीछे काम करने वाले लोगों को ट्रेंड होना जरूरी है।
शहरवासियों को एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार के लेसर, डर्मेटोलॉजी और कॉस्मेटिक सर्जरी, गायनिक कोस्मेटोलॉजी, हेल्थ सेंटर उपलब्ध करवाने के लिए डीएचएल कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर खोला गया है। ये सारी सुविधाए देने के लिए मध्य भारत में पहली बार एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
इसकी खासियत यह भी होगी कि यहाँ जरुरतमंद लोगो का रियाती दरो पर इलाज होगा साथ ही डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स के लिए यह एक एजुकेशनल डर्मा सेंटर भी होगा जहां एडवांस लेसर पर सभी ट्रेनिंग ले सकेंगे। डर्मेटोलॉजिस्ट कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ अनिल दशोरे ने बताया कि प्रदेश में पहली बार 13 यूएसएफडीए स्वीकृत लेज़र एक ही छत के नीचे होंगे, जिनसे डर्मेटोलॉजी हेयर लेज़र के अलावा अन्य कॉस्मेटिक सम्बंधित ट्रीटमेंट्स किये जायेगे।
यहाँ गायनिक कोस्मेटोलॉजी में वजाइनल रिजुविनेशन, पीआरपी से ओ शॉट, जी शॉट फिलर्स और अन्य ऐसी ही महिलाओं से संबधित कॉस्मेटिक सर्जरी एक ही स्थान पर हो पायेगी। डॉ दशोरे ने बताया देश का पहला रेवलाइट सीआई पिगमेंटेशन लेजर सेंटर पर लगाया जा रहा है,जिससे ग्लो, पिगमेंटेशन, बर्थमार्क और टैटू हटाने जैसी प्रक्रियाएं की जाएगी।
डॉ दशोरे ने बताया कि शहर में हर महीने बहुत से लोग अप्रशिक्षित लोगों द्वारा चाइनीस लेज़र के इस्तेमाल व गलत प्रोसेस के कारण जल जाते हैं और उनकी सुंदरता बढ़ने के बजाए नये निशान बन जाते हैं। यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया के एफडीआई सर्टिफाइड लेज़र का इस्तेमाल सिर्फ फिजिशियन और डॉक्टर ही कर सकते हैं।
इन लेज़र्स के बारे में आसानी से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह प्रदेश का पहला सेंटर है, जहाँ सर्टिफाइड लेजर ट्रीटमेंट की सारी सुविधाएँ एक साथ उपलब्ध है। यहाँ खासतौर पर लेप्रोसी के मरीजों के अलावा जरूरतमंद लोगों के एक्सीडेंटल केस में चहरे पर या शरीर के किसी अन्य भाग पर आए दाग को हटाने के लिए न्यूनतम दरों पर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
30 प्रतिशत महिलाएं नहीं जानती उनकी समस्याएं
गायनिक कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ सलोनी दशोरे कहती है कि आमतौर पर ऐसी समस्यों के बारे में महिलाएं पहले बात भी नहीं कर पाती थी। हमारे पास आने वाली 30 प्रतिशत महिलाओं को तो पता भी नहीं होता कि उन्हें किसी तरह की यौन समस्या है। किसी तरह की समस्या होने पर उन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए गायनिक के पास ओपन सर्जरी के लिए जाना पड़ता था पर अब ये सर्जरीज़ फीमेल गायनिक द्वारा लेज़र से आसान प्रक्रिया के द्वारा हो पायेगी। इसमें जेंटल पार्ट्स के लिए परमानेंट हेयर रिमूवल और व्हाइटनिंग भी शामिल है।
डायल्यूट लेजर की मदद से कम होगा फैट
डर्मेटोलॉजिस्ट कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ शुकेन दशोरे ने बताया कि सेंटर में बालों से संबधित सभी समस्याओं जैसे बाल झड़ना और गंजेपन आदि का निदान, हेयर ट्रांसप्लांट और पीआरपी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। यहाँ डायल्यूट लेजर की मदद से टार्गेटेड एरिया से फैट बर्न किया जाएगा। इसके लिए शरीर के उस भाग पर लेजर से फैट डायल्यूट करके 20 मिनिट एक्सरसाइज़ करवाकर फैट बर्न किया जाएगा। सेंटर में एक फ्लोर सिर्फ हेल्थ रिलेटेड होगा, जहाँ आकर लोग लेजर के साथ एक्सरसाइज़ और डाइट के जरिए अपने फिटनेस गोल्स अचीव कर पाएंगे।
स्टूडेंट्स के लिए होगा डर्मा अकादमी
डॉ शुकेन ने बताया कि पढ़ाई और ट्रेनिंग के दौरान स्टूडेंट्स को सभी तरह की लेजर के साथ काम करने का मौका नहीं मिलता है। यह मौका हम यहाँ डर्मा अकादमी में देंगे। यहाँ समय-समय पर देश-विदेश से एक्सपर्ट्स आकर स्टूडेंट्स को सभी लेजर चलाना सिखाएंगे। इनके माध्यम से यहाँ बोटॉक्स, फिलर्स, एक्ने लेजर और वाटर फेशियल जैसी प्रक्रियाएं होगी।


