- सुपर किड्स में आजादी का जश्न, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
- डॉ. मोहित भंडारी ने ‘सर्जिकल स्वराज’ पहल के तहत एक ही दिन में 50 से ज़्यादा रोबोटिक बैरिएट्रिक सर्जरी करके इतिहास रचा
- 6 Times Pooja Hegde Made the Upper Cut in Ethnic Fashion
- क्रेडिटएक्सेस सूक्ष्म वित्त के ज़रिए मध्य प्रदेश में पैदा कर रही है रोज़गार के अवसर
- CreditAccess Grameen Drives Livelihood Creation in Madhya Pradesh with Microfinance
‘टू स्टेट्स’ के बाद फ़िल्म “बदला” में नज़र आएंगी अमृता सिंह!
अमिताभ बच्चन अभिनीत क्राइम थ्रिलर फ़िल्म “बदला” ने दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है। एक रोमांचक ट्रेलर से लेकर रहस्यमय पोस्टर तक, निर्माता लगातार दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहे हैं। वही, अब फ़िल्म में एक ओर कलाकार का नाम जुड़ गया है।
अनुभवी अभिनेत्री अमृता सिंह फ़िल्म बदला में नज़र आएंगी। आखिरी फ़िल्म “टू स्टेट्स” के बाद अमृता फ़िल्म “बदला” के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
“टू स्टेट्स” में अभिनेत्री ने एक पंजाबी माँ का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों खूब पसंद किया गया था। फ़िल्म “बदला” में भी अमृता एक पंजाबी माँ की भूमिका में नज़र आएंगी लेकिन इसमें एक ट्विस्ट होगा जो आपको फ़िल्म देखने पर पता चलेगा।
हाल ही में, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू का फिल्म से पहले लुके, ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है और अब सब की निगाहें फ़िल्म की रिलीज पर टिकी है।
समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और पसंदीदा फ़िल्म पिंक के बाद, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू फ़िल्म “बदला” में दूसरी बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगे। साथ ही, यह बहु प्रतिभाशाली मलयालम अभिनेता टोनी ल्यूक की पहली फिल्म होगी।
बदला को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा एज़्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है, जिसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और 8 मार्च 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


