- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
प्रभास की आगामी फिल्म “साहो” का नया पोस्टर हुआ रिलीज!
साउथ सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म साहो से नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फ़िल्म के इस नए पोस्टर के जरिये सस्पेंस बनाने की कोशिश की गई है।
फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के जन्मदिन के अवसर पर कल के दिन ‘शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 2’ की वीडियो रिलीज की जाएगी लेकिन वीडियो से पहले इस पोस्टर को रिलीज कर के निर्माताओं ने दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है।
इससे पहले प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर निर्माताओं ने ‘शेड्स ऑफ साहो’ के पहले अध्याय में न केवल प्रभास का आगामी फिल्म से स्टाइलिश लुक शेयर किया गया है बल्कि अबू धाबी शेड्यूल की झलक भी साझा की गई है जहाँ साहो की टीम ने इंडस्ट्री के सबसे महंगे और बहु-करोड़ एक्शन दृश्यों में से एक को अंजाम दिया है।
‘शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 1’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था और अब ऐसे में सबकी नजरें कल रिलीज होने वाले दूसरे अध्याय पर टिकी है।
सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक “साहो” में सुपरस्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी और फ़िल्म को एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
बहु प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और शंकर-एहसान-लॉय की अद्भुत तिकड़ी के संगीत के साथ, यह आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है।
इस फ़िल्म में फोटोग्राफी के निर्देशक मेढ़ी, अनुभवी एडिटर श्रीकर प्रसाद और लोकप्रिय प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल की उपस्थिति के साथ आप एक अविश्वसनीय और अद्भुत फ़िल्म की अपेक्षा कर सकते है।
यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, एक्शन थ्रिलर ‘साहो’ वामसी, प्रमोद, विक्रम द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित है जिसे एए फिल्म्स द्वारा वितरित किया जाएगा। यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


