- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
अब बस स्टाप पर इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा
चलो ऍप द्वारा अब इंदौर में यात्री अपनी बस को लाइव ट्रैक कर सकेंगे
इंदौर. शहर में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सफर अब और भी सुविधाजनक हो गया है। आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने इंदौर शहरवासियों के लिए ‘चलो ऍप’ का लॉन्च किया। चलो ऍप इंदौर की सभी बसों को सिंगल लाइव-ट्रैकिंग और यात्रा योजना टूल के रूप में जोड़ता है।
इस मुफ्त मोबाइल ऍप से इंदौर में रोज़ यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को न सिर्फ हर दिन यात्रा में 40 मिनट तक समय बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि अपने गंतव्य तक सबसे सस्ता यात्रा विकल्प खोजकर पैसे बचाने में भी मदद मिलेगी।
चलो ऍप को अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के सहयोग से विकसित किया गया है। इंदौर में इस ऍप को पिछले कुछ महीनों से लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया गया, जो की अत्यधिक सफलतापूर्वक रहा।
पाइलट प्रोजेक्ट के दौरान शहर के 3 लाख से भी अधिक यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया तथा 30,000 हज़ार से अधिक मोबाइल बस पास इसके द्वारा खरीदे गए । इस सफलता को देखते हुए आज इस ऐप को शहर में औपचारिक तौर पर लॉंच किया गया!
चलो ऍप से इंदौर के यात्री निम्नलिखित लाभ उठा पाएंगे:
• अपनी बस के आगमन का समय पता लगाना ताकि उसी के अनुसार बस स्टॉप पर पहुँच सकें
• मैप पर अपनी बस का लाइव जीपीएस स्थिति को ट्रैक करना
• मल्टी-मॉडल ट्रिप प्लानर का उपयोग कर डोर-टू-डोर मेट्रो सहित ट्रिप की योजना बना सकते हैं
• अपने निर्धारित स्थान के लिए सबसे किफायती और सबसे तेज़ रूट का विकल्प ढूंढ सकते हैं
• ऍप के ज़रिए मोबाइल बस पास खरीद सकते हैं! यानि पास काउंटर पर अब लाइन में इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं होगी!
• सबसे नज़दीकी बस स्टॉप को लोकेट कर सकेंगे!
इस ऍप के लॉन्च के साथ, इंदौर, वैश्विक स्मार्ट शहरों के एक एलीट यानी कुलीन वर्ग में शामिल हो जाएगा जो अपने नागरिकों को प्रौद्योगिकी-सक्षम सार्वजनिक परिवहन सेवाएँ प्रदान करते हैं। बस के इस्तेमाल को आसान बनाकर, यह ऍप सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाने, यातायात की भीड़ और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक होगा जो इंदौर जैसे प्रगतिशील शहर में प्रमुख चुनौतियाँ हैं।
चलो कम्पनी ने एआईसीटीएसएल के साथ मिलकर इंदौर शहर में क़रीब सौ बस स्टॉप पोल्स भी स्थापित और मार्क किए हैं जो कि यात्रियों को बस स्टॉप मार्गदर्शन में बहुत सहायक हो रहे हैं!
इंदौर के निवासी गूगल प्ले स्टोर से चलो ऍप मुफ्त में डाउनलोड करके इसका लाभ उठा सकते हैं।


