- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
इंदौर की नगर निगम टीम को होटल ‘वॉव’ ने किया सम्मानित
कमिश्नर आशीष सिंह थे मुख्य अतिथि
इंदौर।इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार दो बार नंबर वन अवार्ड दिलाने में जितना सहयोग इंदौर की जनता का है। उससे भी बड़ा सहयोग नगर निगम के उन तमाम लोगों का है, जिन्होंने इसके लिए न दिन देखा, न रात। इसी के लिए इंदौर शहर के ‘होटल वॉव’ ने उन सभी का सम्मान किया, जो इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए रात-दिन लगे रहे।
होटल वॉव ने सम्मान समारोह में निगम कमिश्नर श्री आशीष सिंह के साथ तमाम अधिकारियों और नगर निगम के सफाई कर्मियों का सम्मान किया। यह सम्मान उनके इंदौर को नंबर वन बनाने के अतुलनीय योगदान के बदले है। लगातार दो बार इंदौर को नंबर वन बनाने के बाद होटल ने उन्हें सम्मान के बाद यह शुभकामनाएं भी दी कि अब इंदौर शहर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में हेट-ट्रिक लगाए।
नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरी टीम के साथ इस शहर का भी धन्यवाद करना चाहता हूँ कि उन्होंने स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में हमारे साथ कदम से कदम मिलाये। श्री आशीष सिंह ने होटल की पूरी टीम को सालगिरह की शुभकामना दी।
होटल के जनरल मैनेजर रंजन कुमार दास ने बताया कि नगर निगम की तरफ़ से कमिश्नर के अलावा सभी निगम सफाईकर्मी और आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। सभी का सम्मान होटल के डायरेक्टर और स्टॉफ के हाथों करवाया गया।
गौरतलब हे कि होटल वॉव अपनी पहली सालगिरह का जश्न मना रहा है। ऐसे में पूरे देश में इंदौर को अलग पहचान दिलाने वाली इंदौर की नगर निगम टीम का सम्मान करना होटल के लिए गर्व की बात रही। होटल वॉव ने नगर निगम के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही आगामी सर्वेक्षण के नतीजों के लिए बधाई भी दी। सम्मान समारोह में करीब दो सौ सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


