- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
मध्यप्रदेश में तकनीकी विकास के लिए सीएम से मुलाक़ात
पीजी टेक प्रायवेट लिमिटेड एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आशीष तिवारी ने की भोपाल के मुलाकात
इंदौर। मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहा जाने वाला इंदौर में यूं तो हर क्षेत्र में अव्वल है, लेकिन यहां अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण और सरकारी प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता वृद्धि को लेकर पीजी टेकप्राइवेट लिमिटेड एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री आशीष तिवारी मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी से हाल ही में वल्लभ भवन में मिले।
डायरेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें वर्तमान में औद्योगिक परिप्रेक्ष्य में कई सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर में निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। यहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लेकर भी बहुत काम किया जा सकता है। इतना ही नहीं श्री तिवारी ने श्रमिक कुशलता, कौशल और स्वच्छ मध्यप्रदेश मिशन पर भी कुछ नीतिगत सुझाव पेश किए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि नई वैज्ञानिक प्रयोगशालाकी स्थापना की जाए और साथ ही प्रदेश में चल रही सरकारी प्रयोगशाला की गुणवत्ता में वृद्धि कर उन्हें अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से लैस किया जाए, ताकि प्रदेश के विकास में और तेजी आ सके। इंदौर और प्रदेश केयुवाओं को यहीं मौके मिले, जिससे कि प्रदेश की पहचान भारत भर में एक मिसाल के तौर पर दी जा सके।
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने इस सुझाव पर आश्वासन दिया कि जल्दी ही इनपर विचार कर काम किया जाएगा।


