- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
चौकीदार शब्द आत्मसम्मान व सुरक्षा का प्रतीक: विजयवर्गीय
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में चौकीदारों के सम्मान का अभिनव कार्यक्रम संपन्न
इंदौर. चौकीदार शब्द अपने आप में स्वाभिमान, आत्मसम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है. देश की सुरक्षा के लिए लडऩे वाले सैनिक से लेकर डॉक्टर, इंजीनियर, सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी शिक्षाविद् सब अपने-अपने क्षेत्र के चौकीदार हैं. राजनीतिक स्वार्थ के चलते कांग्रेस ने चौकीदार शब्द को अपमानित करने का जो प्रयास किया है. उसका जवाब समय आने पर देश की जनता देगी.
यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में महाकाल मैरिज गार्डन गौरी नगर में संपन्न हुए चौकीदार सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने आगे कहा कि जो जिस मोर्चे पर काम कर रहा है वहां अपनी निष्ठा और कर्तव्य शील का के चलते वह व्यक्ति चौकीदार है. मोदी जी के विशाल व्यक्तित्व और काम के सामने कांग्रेस और पूरा विपक्ष दुष्प्रचार को राजनीति का हिस्सा बना रहा है.
देश की आम जनता ईमानदारी के साथ अपना काम करके आगे बढऩा चाहती और मोदी जी भी दिन में 18 से 20 घंटे लगातार काम करते हैं. उन्होंने एक भी छुट्टी कभी नहीं ली दीवाली पर सीमा पर सैनिकों के साथ और 24 घंटे सिर्फ देश के लिए काम. जिस देश का प्रधानमंत्री इतना सक्षम चौकीदार हो उस देश का और देशवासियों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे खतरों से हमें निपटना है… भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए ईमानदार और सक्षम प्रधानमंत्री व सरकार आवश्यक है. उन्होंने नारा लगवाया तरक्की और तालीम के हम सब हकदार हैं-हम सब देश के चौकीदार हैं. तरक्की की रफ्तार के लिए फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का हम सब संकल्प लेते हैं.
सबसे कठिन काम चौकीदारी: मेंदोला
स्वागत भाषण के दौरान क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला ने चौकीदार सम्मान कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए कहां की चौकीदारी सबसे कठिन काम है. दूसरे की सुरक्षा के लिए अपनी जान को बाजी लगाने की ताकत हर किसी में नहीं सिर्फ चौकीदार में होती है. वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद कवठेकर ने मोदी सरकार के गरीबों के लिए किए गए कामों की उपलब्धियां बताई.

एनआर आई ने किया संवाद
कार्यक्रम के बीच में सूत्रधार सुमित मिश्रा ने विशाल स्क्रीन पर चौकीदार परिवारों के एन आर आई बेटों से संवाद कराया. मिशीगन से विजय सुब्रमण्यम ने बताया कि उनके पिता ने 17 साल चौकीदारी की और आज उन्हें पढ़ा लिखा कर इस योग्य बनाया अमेरिका में काम कर रहे हैं.. जापान से रवि गुमाटी ने बताया मेरे पिताजी चौकीदार थे उन्होंने बड़ी मुश्किल में मेरी पढ़ाई का खर्च मुझे दिया और योग्य बनाया बातचीत में कहा कि मोदी जी के कारण पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है । मोदी जी भी गरीब के बेटे हैं इसलिए वह हमारा दर्द समझते हैं… मोदी जी की खुद्दारी से हमारा सम्मान बढ़ा है. कार्यक्रम में मुखातिब होते हुए लंदन से खंडवा के रहने वाले कौस्तुभ करकरे* कहा कि मैंने अपनी पूरी पढ़ाई के दौरान ने इंग्लैंड में चौकीदारी कर के अपनी पढ़ाई पूरी की और कहा कि वॉचमैन शब्द विश्वास और सुरक्षा का है इसे मजाक नहीं बनाना चाहिए।
सम्मान भी किया
कार्यक्रम के समापन में बड़ी संख्या में उपस्थित चौकीदारों का सम्मान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, अरविंद कवठेकर, चंदू शिंदे, राजेश राठौर, मुन्ना लाल यादव, कमलेश शर्मा, सुमित मिश्रा हरप्रीत सिंह बक्शी, हरी नारायण यादव आदि ने किया. संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने किया. आभार वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश शर्मा ने माना।


