- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य
श्वेतांबर जैन महिला संघ के नई पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह
इंदौर. अ.भा. श्वेतांबर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई द्वारा इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गो के 108 घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन के साथ ही रेंग कर चलने वाले 151 दिव्यांग बच्चों की निशुल्क सर्जरी करवा कर उन्हे स्वत: चलने योग्य बना कर सम्मान के साथ जीते हुए स्वावलंबी बनाया जाएगा.
अभा श्वेतांबर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई की नई अध्यक्ष विजया जैन ने आज अपने पद की शपथ लेने के बाद करतल ध्वनि के बीच लाभ मंडपम सभागृह में यह संकल्प व्यक्त किया.
संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन ने इस मौके पर विजया जैन को अध्यक्ष, कौशल्या जैन को कार्यकारी अध्यक्ष, अनिता जैन और कोमल बम्बोरी को सचिव तथा छाया देवरा को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई.
देवी अहिल्या विवि के कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़, छत्रीबाग सांई बाबा संस्थान के चेयरमेन सुनिल जैन, समाजसेवी जयसिंह जैन एवं संतोष कटारिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
प्रारंभ में प्रियंका जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अतिथियो ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया. निवृत्तमान अध्यक्ष ज्योति छाजेड़ ने अध्यक्षीय पिन लगाकर नई अध्यक्ष विजया जैन को पदभार सौंपा. गत वर्षो में किये गये उल्लेखनीय कार्यो के लिए ज्योति छाजेड़ का सम्मान भी किया गया. संचालन रेणु भंडारी और सरोज कोठारी ने किया. अभार माना अनिता जैन ने.
बुजुर्गों और विकलांगों के होंगे ऑपरेशन
नई अध्यक्ष विजया जैन ने कहा कि गत वर्ष 108 बुजुर्गो के घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन कराए गए थे. अब इस वर्ष भी 108 अन्य बुजुर्गो के ऑपरेशन कराने तथा बाल विकलांगों के 151 ऑपरेशन कराने और उन्हे स्वत: अपने पैरों से चलने योग्य बना कर आत्म निर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्य अतिथि रेखा जैन ने कहा कि 21 जुलाई को नक्षत्र सभागृह में उच्च शिक्षित युवक-युवतियों का अनूठा परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उन्होने महिला संघ के सेवा कार्यों की भी खुले मन से प्रशंसा की. कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुमार जैन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे.


