- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लोगों को बताए जल संरक्षण के तरीके
लायनेस सुप्रभात का होली मिलन व जल संरक्षण समारोह
इंदौर. लायनेस क्लब इंदौर सुप्रभात ने होली के शुभ अवसर पर होली मिलने समारोह एवं जल संरक्षण दिवस पर पानी की बचत व जल संरक्षण के तरीकों व उपाय पर चर्चा की.
उक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष लायनेस इति जैन ने देते हुए बताया कि क्लब द्वारा होली मिलन समारोह रणजीत हनुमान मंदिर में फूलों से होली खेलकर और भजन व गीत नृत्य के साथ मनाया गया. इसमें उनका साथ रणजीत भक्त महिला मंडल ने दिया.
सभी सदस्यों ने भगवान की भक्ति करते हुए होली मनाई. इति जैन ने होली और जल संरक्षण को लेकर पानी बचाने के तरीके बताए. साथ ही उपस्थित लोगों को पानी बचाने की शपथ भी दिलाई. यह भी समझाया कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हम अपने घर से ही शुरूआत कर सकते हैं.
बस थोड़ी सी समझदारी भरा एक कदम उठाते हुए अपनी आने वाली पीढ़ी को यह तोहफा दे सकते हैं. इस अवसर पर सुशीला मूंगड़, मधु जैन, चंचल बाहेती, त्रिशान गोस्वामी, अनिता, सीमा, उषा और अनेक लोग मौजूद थे. अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया.


