- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सलमान खान ने लॉन्च किया बीइंग स्ट्रॉन्ग
भारत की फिटनेस आवश्यकताओं के अनुरूप एक फिटनेस उपकरण रेंज!
भारत के सबसे प्रभावशाली फिटनेस आइकन सुपरस्टार सलमान खान ने उपकरण ब्रांड “बीइंग स्ट्रॉन्ग” लॉन्च करने के लिए भारत की सबसे बड़ी फिटनेस उपकरण कंपनी ‘जेरेई फिटनेस’ प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त रूप से हाथ मिलाया है।
सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,”Launching @beingstrongind for all your fitness needs! Let’s #BeStrong together! Video Credits: @HaiderKhanMe”
https://twitter.com/BeingSalmanKhan
जेरेई फिटनेस उपकरण लगभग 25 वर्षों से इस व्यापार में है। यह भारत की एकमात्र कंपनी है जो भारत में अपने दम पर अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण बनाती है और भारत को वैश्विक बाजारों में गर्वित महसूस करवाते हुए कुछ सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय उपकरण ब्रांड के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। और अब बीइंग स्ट्रॉन्ग के जरिये भी विभिन्न देशों के कुछ सबसे बड़े जिम को उपकरण की आपूर्ति की जाएगी।
बीइंग स्ट्रॉन्ग का उद्देश्य भारत में बनाए गए अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों के साथ हर भारतीय के लिए फिटनेस सुलभ बनाना है। साथ ही, फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने और आम लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के महत्व का प्रचार करना है।
इस संयुक्त संघ के साथ, सलमान खान और जेरेई फिटनेस ‘बीइंग स्ट्रॉन्ग’ के साथ एक व्यापक आबादी तक पहुंचना चाहते है और फिट इंडिया आंदोलन की गति बढ़ाना चाहते है।


