- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कबीर खान निर्देशित ’83 में सुनील वालसन की भूमिका में नज़र आएंगे आर बद्री!
दक्षिण भारतीय अभिनेता आर बद्री जल्द ही कबीर खान द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ’83 में सुनील वाल्सन का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।
फिल्म ’83 अपनी घोषणा के समय से काफी सुर्खियों में छाई हुई है क्योंकि इस फ़िल्म के माध्यम से भारतीय क्रिकेट से जुड़े सबसे ऐतिहासिक क्षण को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवित किया जाएगा।
फिल्म में काम करने के बारे में बात करते हुए आर बद्री ने कहा कि वह फिल्म के निर्देशक कबीर खान के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता ने यह भी साझा किया कि सुनील वाल्सन का किरदार निभाना और 1983 की रील भारतीय टीम का हिस्सा होना कमाल की बात है।
आपको बता दें कि, सुनील वालसन 1983 की भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों में से एक थे और वे एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने उसके बाद एक भी मैच नहीं खेला।
1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का पता लगाने के लिए, कबीर खान की आगामी निर्देशन में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म ’83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।
इससे पहले, निर्माताओं ने 83 में विश्व कप उठाने वाली पूरी पूर्व टीम के साथ फिल्म की घोषणा करने के लिए एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी।
कबीर खान द्वारा निर्देशित, स्पोर्ट्स फिल्म में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण जीत में से एक दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। फिल्म को वास्तविक स्थानों पर फिल्माया जाएगा और अगले साल की शुरुआत में फ़िल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप की पहली जीत दिलाई थी, 1983 के विश्व कप ने क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में एक गहरी छाप छोड़ दी थी।
जबकि रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे, वही मेन इन ब्लू टीम के रूप में फिल्म में एक शक्तिशाली कलाकारों की टुकड़ी देखने मिलेगी, जिसमें बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, कृष्णमाचार्य श्रीकांत के रूप में जिवा और प्रबंधक पीआर मान सिंह के रूप में पंकज त्रिपाठी नज़र आएंगे और ताहिर भसीन, साकिब सलीम और अब हार्डी संधू ने भी इस टीम में अपनी जगह बना ली है।


