- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
- Vedang Raina Turns Indian Brand Ambassador for Tommy Hilfiger’s Fall Winter 2026 Watch Campaign
- Rajshri Productions & Himesh Reshammiya Melodies Spark the Season of Love by Unveiling a Heartwarming Motion Poster of the Upcoming Title Track of Yeh Prem Mol Liya, Fueling Excitement for the Grand Song Launch Taking Place Tomorrow
- It Was Always My Dream to Connect Through Nature”: Seerat Kapoor Reveals the Emotional Family Story Behind Her Lonavala Retreat Jade *
- “प्रकृति से जुड़ना हमेशा मेरा सपना था”: सीरत कपूर ने खोला अपने लोनावला रिट्रीट ‘जेड’ का राज, परिवार की यादों से ऐसे बना खास आशियाना
दिव्य दृष्टि में अंकित नारंग प्रमुख भूमिका में नज़र आयेंगे
स्टारप्लस का शो ‘दिव्य दृष्टि’ दर्शकों को अपने साथ जोड़े रख पाने में सफल रहा है। इसकी दिलचस्प कहानियां दर्शकों को भा रही हैं। बचपन में बिछड़ गयी दो बहनों दिव्या और दृष्टि की इस कहानी ‘दिव्य दृष्टि’ में उन्हें अद्भुत शक्तियां मिली हुई हैं। अब इस शो में अभिनेता अंकित नारंग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नज़र आयेंगे।
अंकित नारंग, सनी नाम के युवक की भूमिका निभायेंगे, जिसके पास जीवन में सबकुछ है। वह इस शो में लावण्या की भूमिका निभा रहीं मानसी श्रीवास्तव के अपोजिट अंकित एक अमीर बिजनेस टायकून के बेटे की भूमिका में है, जो अपनी जिंदगी को जिंदादिली से जीता है।
सनी का किरदार के विषय में अंकित कहते हैं, ‘’दिव्य दृष्टि’ का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। इस शो का कॉन्सेप्ट वाकई बेहद दिलचस्प है और मुझे अपना किरदार पसंद है। मुझे इतने बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है। मैं बेहद उत्सुक हूं और साथ ही थोड़ा नर्वस भी हूं क्योंकि मैं बिलकुल परफेक्ट होना चाहता हूं।‘’
इस शो में लीड भूमिका में रक्षित (अद्विविक महाजन) को डरा-धमका रहा सनी का किरदार सच्चाई को सामने लाने में अहम भूमिका निभायेगा और साथ ही पिशाचनी का पर्दाफाश करेगा।


