- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
क्रिएटिव पेंट्स नए प्रोडक्ट्स, नए लोगो और नई प्रोडक्ट पैकेजिंग भी लॉन्च करेंगे
एनुअल-डीलर मीट का आयोजन 31 मार्च 2019 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा
इंदौर. 9/3 तुलसियान बालाजी इंडस्ट्रियल एस्टेट, ग्राम कुम्हेड़ी, इंदौर मध्य प्रदेश स्थित क्रिएटिव पेंट्स कंपनी, मप्र में एकमात्र पेंट कंपनी है जिसका पिछले कुछ वर्षों में लगातार सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक होने का ट्रैक रिकॉर्ड है।
क्रिएटिव पेंट्स सजावटी उपयोग एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के उपयोग के लिए पेंट्स की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण करती है जैसे पेंट, मेटल फिनिश, वुड फिनिश, प्राइमर, वॉल पुट्टी, वॉल टेक्सचर, स्टेनर इत्यादि । इंदौर में स्थित मुख्यालय के साथ कंपनी पूरे देश में अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं।
2009 के बाद से यह कंपनी लगातार साल दर साल 35% विकास दर के साथ बढ़ रही है। क्रिएटिव पेंट्स कंपनी देश के 10 राज्यों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं और आने वाले 3 महीनों में 3 और राज्यों में विस्तार करने की योजना बना रही है।
31 मार्च 2019 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में क्रिएटिव पेंट्स द्वारा एनुअल-डीलर मीट का आयोजन किया जा रहा है जहाँ वे अपने नए प्रोडक्ट्स साथ ही नए लोगो (logo) और नई प्रोडक्ट पैकेजिंग भी लॉन्च करेंगे।
क्रिएटिव पेंट्स कंपनी अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए नई प्रोडक्ट लाइन शुरू कर रही है जिसमें वॉटरप्रूफ केमिकल, इत्यादि शामिल है । यह नए प्रोडक्ट्स उसी काउंटर के हैं जो कंपनी पहले से ही अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवा रही है।
क्रिएटिव पेंट्स कंपनी के संस्थापक संजय अग्रवाल ने कहा “पेंट इंडस्ट्री को हम ऐसे उत्पादों द्वारा लाभान्वित करना चाहते हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हो एवं जिससे पेंटर को पेंट करते वक्त किसी तरह का कोई नुक़सान न पहुंचे। साथ ही हम ग्राहकों को उत्तम उत्पाद के साथ सर्वोत्तम सेवाएँ देने का प्रयास करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा “क्रिएटिव पेंट्स का लक्ष्य उत्तम उत्पादों और प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करके ग्राहकों की अपेक्षाओं को पार करना, साथ ही समाज में सकारात्मक योगदान प्रदान करना है। हम मानते हैं कि हमारे ग्राहकों की संतुष्टि और उनके प्रति वफादारी ही हमारी सफलता है।
हमारे विस्तृत उत्पाद की रेंज के साथ हम ग्राहकों को बाजार से सर्वोत्तम मूल्य पर अधिक गुणवत्ता प्रदान करते हैं। हमारा मानना है की किसी भी व्यवसाय में सफलता केवल तभी प्राप्त की जा सकती है, जब कोई कंपनी अपने ग्राहकों का पर्याप्त ध्यान रखे और उन्हें संतुष्ट रखे।”


