- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
गांधी नगर पुलिस ने बुज़ुर्गों को बांटे सिल्वर कार्ड
इंदौर। इंदौर पुलिस ने बुजुर्गों की जिंदगी खुशहाल बनाने की पहल की है।गांधीनगर थाना प्रभारी नीता देयरवाल ने एक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बुज़ुर्गों को सिल्वर कार्ड वितरित किये और अपना व थाने का फोन नम्बर देते हुए कहा कुछ भी समस्या हो हमें बताइये।
गांधी नगर थाना की पुलिस द्वारा बुजुर्गो के लिए ‘सिल्वर कार्ड’ बनाए गए, जो उन्हें सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में मददगार साबित होंगे।क्षेत्र के बुज़ुर्गों ने थाना प्रभारी नीता देयरवाल को समस्या भी बताई और कुछ प्रश्न भी पूछे।
बुजुर्गों को सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और सम्मान मिले, इसके लिए गांधी नगर पुलिस ने अनूठा प्रयोग किया है। पुलिस की इस मुहिम से बुजुर्ग लगातार जुड़ रहे हैं और वे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
गांधी नगर थाना प्रभारी नीता देयरवाल ने कहा, ‘यहां बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग हैं,जो अकेले रहते हैं। इस हाल में उन बुजुर्गों के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा बड़ी समस्या है।शहर में ऐसे कई बुजुर्गों के साथ वारदातें हुई हैं, जो अकेले रहा करते थे।
इसी के चलते पुलिस ने एक कार्ययोजना बनाई और उस पर अमल किया। उसी के तहत यह सिल्वर कार्ड योजना शुरू की गई है।इसी के मद्देनजर पुलिस ने सिल्वर कार्ड तैयार किया है।
उन्होंने कहा, ‘सिल्वर कार्ड वाले बुजुर्गों को पुलिस सुरक्षा के साथ यात्रा और स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी,ताकि अस्पताल और पैथोलॉजी में विशेष सुविधा के साथ छूट का लाभ ले सकें।


