- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
इंदौर के लालबाग में हो रहा होल्कर महोत्सव का शानदार आयोजन
रोजाना रंगारंग और हैरतअंगेज प्रस्तुतियों को भाया उक्त आयोजन
इंदौर के लालबाग में मां पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा महाराजा यशवंत होलकर महोत्सव मेले का 28 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आयोजन को लेकर पीताम्बरा सेवा समिति सचिव वैभव सिसोदिया ने बताया कि इस रंगारंग कार्यक्रम में तमाम देशभर के युवा कलाकार बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम को लेकर आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
दरअसल यशवंत होल्कर महोत्सव में प्रदेशभर की भीड़ रोजाना देखी जा सकती है। इनमेसे ही अन्य राज्यो जैसे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से सैलानी और दर्शक इंदौर स्थित लालबाग में चल रहे होल्कर महोत्सव को देखने पहुच रहे है।
इस अवसर पर जहाँ बच्चे मेले लगे अलग अलग करतबो को देखकर मस्ती में झूम रहे है तो वही युवा और अन्य वर्ग महोत्सव में हो रहे रंगारंग कार्यक्रमो को देखकर देश की संस्कृति से परिचित हो रहे है।
माँ पीताम्बरा सेवा समिति सचिव वैभव सिसोदिया ने बताया कि उक्त महोत्सव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। क्योंकि 28 मार्च से शुरू हुए इस आयोजन में इंदौर और अन्य देशभर के अलग अलग कलाकार बेहतरीन, हैरतअंगेज और कलात्मक प्रस्तुतियां देते हुए हर किसी का मनमोह रहे है।
उक्त आयोजन 21 अप्रैल तक इंदौर में आयोजित किया जाएगा। फिलहाल महोत्सव को लेकर आम जनता में जमकर उत्साह है। क्योंकि ऐसे अनूठे आयोजनो को बहुत ही कम किया जाता है। लिहाजा होल्कर महोत्सव जो पब्लिक का प्रतिसाद मिल रहा है। उसे देखते हुए इसे आयोजित करने का उद्देश्य पूरा होते दिखाई दे रहा है।


