- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने मनाया अर्थ ऑवर डे
1 घंटे बिजली बंद रख कर पर्यावरण संरक्षण कादिया संदेश
इंदौर: विश्व भर में शनिवार, 30 मार्च के दिन ‘अर्थ आवर डे’ मनाया गया। दुनियाभर में बिजली बचाने के मकसद से हर साल ‘अर्थ ऑवर डे’ मनाया जाता है। दुनिया के इस सबसे बड़े अभियान का उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है।
धरती को बचाने के साथ ही बिजली के महत्व को समझाने और बिजली बचाने के मकसद से भी ये दिन मनाया जाता है। एक जिम्मेदार होटल के रूप में, फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने इस वैश्विक अभियान में शामिल होने और अर्थ ऑवर को सफल बनाने के लिए अपने मेहमानों को आमंत्रित किया था।
फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और अपने हिस्से का योगदान देने के उद्देश्य से ‘अर्थ ऑवर डे’ में भाग लिया। होटल में रंगोली और होम मेड कैंडल द्वारा सजावट की गई एवं हॉट एयर बलून भी छोड़े गए।
होटल स्टाफ द्वारा हैण्ड मेड कैंडल और पौधे ख़रीदे गए। ‘वर्ल्ड अर्थ आवर डे’ के समर्थन में होटल ने रात 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली बंद रखी एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाई। फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और प्रयास कर रहा है। प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए होटल में डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया जाता है और प्लास्टिक की वस्तुओं के बजाय लकड़ी और कागज के उत्पादों का उपयोग किया जाता है।
इस अवसर पर फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर के होटल मैनेजर सैयद ज़ुल्फ़िकार अली ने कहा-“ पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक होना और साथ ही इस जागरूकता को बढ़ाना हमारा कर्तव्य है, इसलिए’वर्ल्ड अर्थ ऑवर डे’ के तहत हमने 1 घंटे के लिए होटल में सभी तरह की इलेक्ट्रॉनिक चीजों को बंद कर दिया एवं हमने होटल और उसके आसपास अधिकतम रोशनी बंद करने का फैसला किया।
इस वैश्विक अभियान में शामिल होने के लिए होटल के स्टाफ को प्रोत्साहित किया गया और सभी कर्मचारियों द्वारा सभी एरिया में न्यूनतम रोशनी का उपयोग किया गया। हमने हमारे स्टाफ और मेहमानों से भी लिए गैर जरूरी बिजली उपकरण बंद रखने का अनुरोध किया एवं उनसे अपील करी की वे इस अभियान में हमारा सहयोग करें।”


