- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास जरूरी
वार्षिकोत्सव उमंग 2019 का रंगारंग समापन
इंदौर. पटेल कॉलेज के चार दिवसीय वार्षिकोत्सव उमंग-2019 का सांस्कृतिक समारोह प्रांगण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे प्रतिभा सिंटेक्स एचआर के कॉर्पोरेट हेड मुकेश व्यास.
विशेष अतिथि थे सुश्री इन्ॅफोबिन्स टेक्नॉलोजी एचआर हेड कनुप्रिया मनचंदा, स्कुल ऑफ बायो केमेस्ट्रि देवी अहिल्या विश्वविद्याालय की प्रोफेसर व हेड डॉ. रेखा गद्रे और स्कुल ऑफ केमिकल साइन्स के प्रोफेसर.
कार्यक्रम मे मुकेश व्यास ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव को बांटते हुए कहा जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास होना बहुत आवश्यक है. वैश्विक परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए कम्युनिकेशन का विशेष महत्व हैं.
सुश्री कनुप्रिया मनचंदा ने विद्यार्थियों को यू आर द बेस्ट के स्थान पर आए एम द बेस्ट की पॉलिसी अपनाने को कहा क्योंकि विद्यार्थियों को सबसे पहले खुद पर विश्वास करना होगा तभी दूनिया भी उनकी प्रतिभा पर विश्वास करेगी.

उन्हाने साथ ही यह कहा की उमंग जैसी गतिविधियों से ही विद्यार्थियो मे सामाजिक गतिविधियों मे हिस्सा लेने की आदत पडती है. स्वागत उद्बोधन मे प्राचार्य डॉ. मनीष पाण्डे ने ग्रुप की चेयरपर्सन व चांसलर मध्यान्चल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी श्रीमती प्रीति पटेल व वाईस चेयरमैन व मध्यान्चल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. अजीत सिंह पटेल, एक्जीक्युटीव डायरेक्टर दिनेश सिंह पटेल की ओर से विजेता छात्र-छात्राओ को पुरूस्कृत कर शुभकामनाएं दी.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहासांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पूजा सेन कि मनमोहक सरस्वती वंदना से हुई इसके बाद में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियो में श्रुति राठौर ने सोलो डान्स प्रस्तुत कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान उमंग की विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया.
बीएससी प्रथम वर्ष के विद्याथियों ने नशा मुक्ति का सामाजिक संदेश देता हुआ स्किट प्रस्तुत किया. दीपक एवं उनके ग्रुप, स्मिता एवं सोनू व रोहित एवं प्रियल ने ग्रुप डान्स प्रस्तुत किया. आभार प्रदर्शन हेड अकेडमिक्स हरीश शर्मा ने किया. चार दिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न खेल-कुद रंगारंग गतिविधियाँ आयोजित की गई थी.


