- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
काम के पुराने तरीकों को आसान बनाए और पैसा कमाये
चमेली देवी इंस्टीट्यूट में इनोवेशन एडवांटेज पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
इंदौर । चमेली देवी इंस्टीट्यूट में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के फैकल्टीज ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए इनोवेशन फॉर कॉम्पिटेटिव एडवांटेज विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि गुजरात विश्वविद्यालय में एडवांस बिजनेस स्टडीज के विभागाध्यक्ष डॉ गुरुदत्त जपी थे ।
डॉ गुरुदत्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिना इन्नोवेशन किए थे हम बेहतर तरीके से कॉम्पिटेटिव एडवांटेज पा सकते हैं उन्होंने ओयो रूम और जियो जैसी कंपनी का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले से चल रही सेवाओं को बेहतर ढंग से लागू कर पैसा कमाया जा सकता है ।
कार्यक्रम के विषेष अतिथि पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष श्री गौतम कोठारी थे । उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों से आग्रह किया कि वह मनुष्य के जीवन को आरामदायक बनाने वाली तकनीकों पर लगातार सर्च करें यही वह तकनीक के हैं जिन्हें हाथों हाथ लिया जाएगा और इन्हीं तकनीकों से छात्र अपना उज्जवल भविष्य तैयार कर सकते हैं ।
चमेली देवी ग्रुप के डायरेक्टर विश्व के दूसरे देशों में हो रहे आविष्कारों के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि सामान्यता भारतीय विदेशी खोजो पर ही रिसर्च करते हैं हमें इस धारणा को बदलना होगा । संस्थान के प्राचार्य डॉ सुहास गांधी ने कॉन्फ्रेंस के विषय पर प्रकाश डाला एवं अतिथियों का स्वागत किया ।

इस अवसर पर डॉ रमेश मंगल , डॉ मंगल मिश्र , देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अनिल शर्मा , डॉ अशोक वर्मा , श्रीमती एनी पवार विशेष रूप से मौजूद थी अंत में आभार संस्थान की एकेडमिक हेड डॉक्टर शिखा अग्रवाल ने माना ।


