- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
मोहनलाल बंसल अध्यक्ष, राजेश बंसल मंत्री एवं के.एन. बंसल कोषाध्यक्ष बने
अग्रसेन महासभा के मांगलिक भवनके संचालन हेतु समिति का गठन
इंदौर। श्री अग्रसेन महासभा के बायपास स्थित मांगलिक भवन के संचालन एवं व्यवस्थापन हेतु आगामी 3 वर्षों के लिए भवन संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें मोहनलाल बंसल अध्यक्ष, राजेश बंसल पंप मंत्री, कैलाश नारायण बंसल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी में अरूण आष्टावाले, विनोद सिंघानिया, प्रमोद बिंदल, प्रकाश सिंघल, सुरेश बंसल एवं जगदीश बाबाश्री का मनोनयन किया गया। चुनाव वरिष्ठ सदस्य अजय मोतीलाल अग्रवाल एवं उमाकांत गर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुए जिसमंे पी.डी. अग्रवाल कान्ट्रेक्टर प्रमुख परामर्शदाता एवं प्रेमचंद गोयल प्रमुख संरक्षक मनोनीत किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवी किशनलाल ऐरन, टीकमचंद गर्ग, सीए एस.एन. गोयल, शंभूदयाल राखोडीवाले एवं भोलाराम अग्रवाल आदि ने पुष्पहार पहनाकर बधाई दी। संलग्न चित्र – सिंगल फोटो 1. मोहनलाल बंसल, अध्यक्ष, 2. राजेश बंसल पंप, मंत्री, 3. कैलाशनारायण बंसल, कोषाध्यक्ष।


