- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
परिजनों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन
मामला एलआईसी अफसर की हत्या का
इंदौर. द्वारकापुर में एटीएम के सामने बुधवार रात बदमाशों ने एलआईसी अफसर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. एलआईसी अफसर से लूट की नियत से बदमाशों ने उन पर सरेराह हमला किया था. गुरुवार को मृतक के परिजनों के साथ ही रहवासियों ने द्वारकापुरी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. इसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को महूनाके पर रखकर प्रदर्शन व चक्काजाम भी किया. वहीं दूसरी तरफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के द्वारा आरोपियों को पकडऩे का प्रयास कर रही है.
उल्लेखनीय है कि बुधवार रात एलआईसी के प्रशासनिक अफसर यतिन पिता माधवराव पिसे (52) निवासी सूर्यदेव नगर बुधवार शाम 7 बजे द्वारकापुरी वाइन शॉप के पास स्थित एटीएम से वेतन निकालकर बाहर निकले ही थे कि दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हत्यारे पैसे लेकर भाग निकले. गुरुवार को परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने मृतक के कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

द्वरकापुरी थाने को लेकर स्थानीय व्यापारी और रहवासियों में भारी आक्रोश है. रहवासियों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद चौराहा से लेकर थाने के सामने जाने वाली रोड तक रोज छिटपुट विवाद होते रहते हैैं. महिला, युवतियों के साथ छेडख़ानी, फब्ती कसना सामान्य घटना हो चुकी है. आचार संहिता लगी हुई है, लेकिन यहां शराब 12 बजे तक परोसी जाती है. पुलिस को क्षेत्र के हर अपराधी की जानकारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती.
मारने के पहले किया था विवाद
बताते हैं कि घटना से कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपने साले निलेश केदारे को फोन पर कहा था कि मैं एटीएम से वेतन निकालकर घर ही आ रहा हूं. यतिन ने पैसे निकालकर जेब में रखे तभी दो बदमाश सामने आकर खड़े हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों का उनसे झगड़ा हुआ. संभवत: यतिन उन्हें पैसा देने से इनकार कर रहे थे. फिर एक बदमाश ने चाकू निकालकर उन पर लगातार वार करना शुरू कर दिए और पैसा लेकर भाग निकले.


