- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
भाजपा नेता चुनाव लडऩे से भयभीत
कांग्रेस इस बार मप्र में ज्यादा सीटें लाएगी: ओझा
इंदौर. हमने मप्र में जो वचन दिया था उसे पूरा किया. इस बार ज्यादा से ज्यादा सीटें मप्र में लाएंगे. भाजपा नेता चुनाव लडऩे से भयभीत है. शिवराजसिंह चौहान, उमा भारती, नरेंद्र तोमर कांग्रेस की आंधी से डरे हुए हैं, भाजपा के लिए 2-3 सीटें लानी भी मुश्किल हो जाएगी. यह बात मप्र कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा ने कही.
वे लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबोधित कर रही थी. इस दौरान उन्होंने इंदौर में घोषणा पत्र भी जारी किया. कॉन्फ्रेंस में मप्र कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि भाजपा अंग्रेज की नीति पर चल रही है। चाहे विकास का मुद्दा हो या फिर आंतकवाद का भाजपा को झूठ बोलना और अफवाह फैलाना अच्छे से आता है.
इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन, कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी और पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर मौजूद थे.
घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु- न्याय योजना घोषणा पत्र. मासिक आय 12 हजार महीना से कम तो हम 72 हजार रुपये साल उसे देंगे. रोजगार हमारा मुख्य लक्ष्य, हम जुमले नहीं रोजगार देंगे. केंद्र राज्य और पंचायत में 34 लाख पदों को भरा जाएगा.
स्वास्थ्य का अधिकार देने का हमारा वचन. किसानों के लिए अलग से बजट का प्रावधान, राष्ट्रीय आयोग का भी गठन किया जाएगा. जीएसटी का सरलीकरण करेंगे. जीडीपी खर्च को हम शिक्षा के लिए करेंगे. महिला आरक्षण को हम पूरा करेंगे, 33 प्रतिशत जॉब का आरक्षण रहेग.


