- Tamannaah Embraces the Spirit of Chhath Puja in The Vvaan’s Powerful ‘Chhathi Maiya’ Song Teaser
- Triptii Dimri: Balancing the Fine Art of Glamour & Exceptional Talent to Be Loved Across Generations
- द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर बने अमित भाटिया
- मेदांता इंदौर में लॉन्च हुआ AI-संचालित डेंटल स्क्रीनिंग रोबोट ‘स्कैनओ एअर’
- प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान मिला
हापुस का स्वाद लुभा रहा शौकीनों को
जत्रा में लगी खरीदारों की भीड़मेंगो जत्रा के दूसरे दिन खूब बिके हापुस आम और आम के उत्पाद
इंदौर. ढक्कन वाला कुआ स्थिति ग्रामीण हाट बाजार का परिसर इन दिनों आमों की खुशबू से महक रहा है क्योंकि यहां मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा मेंगो जत्रा आयोजित किया जा रहा है। यहां महाराष्ट्र केे रत्नागिरी और देवगढ़ सहित अन्य जगहों के हापुस आम मिल रहे हैं।
खासतौर पर इंदौरवासियों के लिए लगाए जाने वाले मेंगो जत्रा में मिल रहे हापुस का स्वाद, यहां तक की उनकी खुशबू का जादू भी लोगों पर ऐसा चल रहा है कि हर आम-ओ-खास ग्रामीण हाट बाजार आने को मजबूर है। मेंगो जत्रा के दूसरे दिन शाम तक करीब कई हज़ार दर्जन आमों की बिक्री हुई। आम से बने उत्पाद की भी भारी मांग है.
मराठी सोशल ग्रुप के सुधीर दांडेकर व राजेश शाह ने बताया- इस गर्मी शहरवासियों में हापुस आम का आकर्षण चरम पर नजऱ आ रहा हैै। कई लोग सुबह 7 बजे से हापुस खरीदने के लिए ज़त्रा स्थल आ रहे हैैं। दूसरे दिन भी हापुस की बिक्री जोरदार हुई। शनिवार शाम तक आधा स्टॉक बिक चुका था। वहीं आम से बने उत्पाद आम का छुंदा, काजू, आंबा पोळी और फणस पोळी की भी मांग अत्यधिक है.
मराठी सोशल ग्रुप की तृप्ति महाजन, सुमेधा बावकर और संकेता देशकुलकर्णी ने बताया- शनिवार को लोगों में हापुस खरीदने के साथ ही उसे चखने वालों की संख्या भी खासी रही. दोपहर 12 बजे तक करीब 3 हजार से ज्यादा लोग हापुस का स्वाद ले चुके थे। लोगों के इसी आकर्षण को ध्यान में रखते हुए मराठी सोशल ग्रुप ने नाममात्र के शुल्क पर हापुस चखने की भी व्यवस्था रखी है.
रविवार को मेंगो जत्रा का अंतिम दिन
तीन दिनी मेंगो जत्रा का समापन रविवार को होने जा रहा है। पहले और दूसरे दिन दोपहर तक हुई भारी बिक्री के चलते उत्पादकों में भी खासा उत्साह नजऱ आ रहा है। जत्रा में अभी तक हापुस आमों का भरपूर स्टॉक है इसलिए अंतिम दिन भी सभी के लिए जत्रा में आम मौजूद रहेगा।


