- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फर्जी नंबर और रजिस्ट्रेशन से चला रहा था बाइक
शातिर वाहन चोर क्राईम ब्रांच, की गिरफ्त में, चोरी की 02 मोटर साईकिल बरामद।
इन्दौर. क्राइम ब्रांच ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. उससे चोरी की दो मोटर सायकल जब्त की गई है. वह पूर्व में भी धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस से बचने के लिए उसने फर्जी दस्तावेज बनवाए थे. उसमें नकली नंबर प्लेट के साथ ही रजिस्ट्रेशन कार्ड भी नकली बनवा रखा था.
क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि थाना कनाडिय़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति नम्बर प्लेट बदल कर चोरी के दो पहिया वाहन से घूम रहा है. सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना-कनाडिया पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुये संदेही व्यक्ति राजेन्द्र उर्फ राजू पिता भगवान शर्मा (36) निवासी श्याम नगर एन.एक्स को पकड़ा.
उसके पास उपलब्ध दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी-09/एमक्यू-7218 के संबंध में पूछताछ की गई तो संदेही व्यक्ति ने उक्त संदिग्ध वाहन से संबंधित दस्तावेज रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाया. इसमें मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट पर अंकित आरटीओ वाहन क्रमांक व रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित क्रमांक एमपी-09/एमक्यू-7218 एक समान पाया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अंकित चेसिस नम्बर को वाहन के चेसिस नम्बर पर मिलान करने पर दोनों भिन्न भिन्न मिले.
संदेह के आधार पर वाहन और आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने खुलासा किया वाहन का असल आर टी ओ क्रमांक- एमपी-14/एमबी-5589 है. यह वाहन उसने चुराया था तथा आरोपी के पास फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड के संबंध में पूछताछ करने परउसने बताया कि मोटर साईकिल चुराने के बाद पुलिस से बचने के लिये टायपिंग की दुकान से एडिटिंग करवा कर उसने गाडी का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाया था. आरोपी से की गई पूछताछ में उसने एक अन्य दो पहिया वाहन चुराना भी स्वीकार किया जिसकी निशानदेही पर वाहन बरामद कर दो मोटर सायकल हीरो होण्डा डीलक्स/सुपर स्प्लेण्डर को जप्त की गई.
चोरी के मोबाइल बेचने में पकड़ा जा चुका है आरोपी
आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह स्टील रैलिंग बनाने का काम करता है व कक्षा 10 तक पढ़ा लिखा है. रंगीन शौक के चलते रूपयों पैसों की कमी को पूरा करने के लिये मोटर साईकिल चोरी करने लगा था. आरोपी से बरामद वाहनों की तस्कदी करने पर 1 वाहन थाना संयोगितागंज के प्रकरण में चोरी होना ज्ञात हुआ है शेष 1 वाहन कहां से चुराया तथा उसकी कहां रिपोर्ट दर्ज है इस संबंध में तस्दीक की जा रही है, आरोपी पूर्व में भी नकली दस्तावेज बनाकर चोरी के मोबाईल बेचने के अपराध में थाना-सेंधवा शहर जिला-बडवानी में गिरफ्तार हो चुका है, जिसका प्रकरण वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है.


