- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान
इंदौर। समाज और संस्थाओं के द्वारा सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियां चलाने वालों को सम्मानित करने उनमें सेवा की भावना और भी सशक्त ढंग से जागृत होती है। साथ ही नए लोगों को भी सामाजिक कार्यों से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है।
यह बात रोटरी क्लब ऑफ इंदौर ग्रेटर द्वारा आयोजित समाजसेवी सदस्यों के सम्मान में शिक्षाविद् श्री माधव परांजपे ने कही।
क्लब के वरिष्ठ समाजसेवी सदस्यों का सम्मान किया गया, जिनमें शिक्षाविद् श्री माधव परांजपे, श्री बी.के खंडेलवाल, श्री आशीष त्रिवेदी, श्री अशोक फडनीस, श्री डॉ. पी.के. माथुर, श्री नवीन नागर का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य श्री जगदीश शाह, श्री रविन्द्र नाथ बल्लूर, श्री मनोज जायसवाल, श्री रिंकेश पोरवाल, विजय चराहटे सपरिवार उपस्थित थे। सभी वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से किया गया।
इस अवसर पर श्री जगदीश शाह ने अपनी अनूठी विद्या सिटी द्वारा गीत प्रस्तुत किए। श्री आशीष त्रिवेदी, श्री विनोद नागर, श्री नवीन नागर ने गीत प्रस्तुत किए तथा डॉ. पी.के. माथुर ने कविता का पाठ किया।


