- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
लंदन में शुरू हुआ फिल्म 83 के शूटिंग का पहला शेड्यूल
हालही में फिल्म 83 की संपूर्ण टीम एक बेहद ही अलग अंदाज़ में अपने पहले शेड्यूल के शूटिंग लंदन रवाना हुई. एयरपोर्ट पर फिल्म की संपूर्ण टीम को देख कर ऐसा लग रहा था मानो सच में यह टीम क्रिकेट खेलने जारही हो.
फिल्म की संपूर्ण टीम ने बुधवार से शूटिंग की शुरवात करदी है । इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर दी।
फिल्म ’83’ की बारे में बात करें तो कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर सिंह फिल्म में पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म को अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है। देश की “सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म” ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।


