- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
यो यो हनी सिंह का नया गाना जल्द होगा रिलीज!
यो यो हनी सिंह “ब्लू आइज” और “चार बोतल वोडका” जैसे हिट गानों के साथ हमारा मनोरंजन कर चुके हैं और अब 2019 के अपने पहले सिंगल के साथ वह जल्द ही एक नया गाना रिलीज करने के लिए तैयार है।
गायक ने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा है कि वह कुछ दिनों में अपने नए गीत की शूटिंग शुरू करेंगे जो भांगड़ा और हिप-हॉप का मिश्रण होगा। साथ ही गायक ने कैप्शन देते हुए लिखा “Guess my new song! Its a remake, shooting this month!! #yoyohoneysingh #yoyo”
गायक के कमेंट सेक्शन में सैलाब उमड़ पड़ा है जहाँ प्रशंसक गाने के नाम का अनुमान लगाते हुए नज़र आ रहे है और साथ ही नए सिंगल के प्रति अपनी उत्सुकता व्यक्त कर रहे हैं। हनी सिंह ने कई शानदार पार्टी सॉन्ग्स दिए है जो आज भी प्रशंसकों के बीच हिट है।
हनी सिंह दुनिया भर में मौजूद प्रशंसकों के साथ एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं और विश्व संगीत को एक नया आकार देने के लिए जाने जाते हैं जिसका नमूना उनके हालिया हिट गीत ‘मखना’ में सुनने मिला, जहां संगीतकार ने अपने संगीत के साथ क्यूबा संगीत को मिक्स कर के एक शानदार गीत पेश किया है।
हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता था।
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
यो यो हनी सिंह ने अपने उम्दा संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।
वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है


