- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
शहर के धर्मस्थलों को 11 वाॅटर कूलर भेंट करेगा अग्रश्री कपल्स ग्रुप
पहला वाॅटर कूलर आईटीआई रोड के कनकेश्वरीधाम को सौंपा
इंदौर। संस्था अग्रश्री कपल्स ग्रुप ने ग्रीष्मकाल के दौरान शहर के 11 मंदिरों एवं धर्मस्थलों में वाॅटर कूलर भेंट करने का अभिनव संकल्प किया है। आज इस संकल्प के तहत पहला वाॅटर कूलर, जो डेढ़ सौ लीटर क्षमता का है, आईटीआई रोड स्थित कनकेश्वरीधाम को भेंट किया गया।
संस्था के संरक्षक राजेश बंसल एवं जगदीश बाबाश्री ने बताया कि इस अभियान में उन धर्मस्थलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वर्तमान मंे भक्तों के लिए पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है।
कनकेश्वरीधाम पर आयोजित एक औपचारिक समारोह में कनकेश्वरीधाम के प्रतिनिधि राजकपूर सुनहरे को स्वाति-राजेश मंगल, तृप्ति-अरूण गोयल, सत्यप्रकाश-मेघा अग्रवाल, पंकज-अनिता अग्रवाल, मनोज बंसल पंप एवं अरूण अग्रवाल तीन पुलिया सहित ग्रुप के अनेक सदस्यों ने वाॅटर कूलर भेंट किया।


