- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
धर्मराज कालोनी के शनिधाम मंदिर पर पंचामृत की सहस्त्रधारा से अभिषेक
इंदौर। शनि जयंती के अवसर पर धर्मराज कालोनी, एरोड्रम रोड कालानी नगर स्थित नवग्रह शनिधाम मंदिर स्थित 10 फीट ऊंची शनिदेव की प्रतिमा का 500 लीटर पंचामृत की सहस्त्रधारा से अखंड अभिषेक किया गया। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूजन का क्रम दिनभर चलता रहा।
संयोजक धर्मेश यादव ने बताया कि अभिषेक सुबह 4 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें कालोनी के सैकड़ों रहवासियों के साथ पार्षद दीपक जैन टीनू, महेंद्र कश्यप, मनीष गुप्ता, बृजेश सोनी, सुखदेव व्यास, मोहित अग्रवाल, अंशु यादव, शंकर ओझा, विकास यादव सहित अनेक भक्तों ने शनिदेव की आराधना की।
मंदिर परिसर में पूजन एवं अभिषेक के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। शनिदेव को तिल्ली के तेल, पंचगव्य एवं अन्य पदार्थों की अखंड धारा समर्पित की गई। क्षेत्र के रहवासियों ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना की। अंत में धर्मेश यादव ने आभार माना।
इस अवसर पर टोनी सोलंकी, मनीष सोनी, लोकेंद्र तोमर, दीपू यादव, मंगल राठौड़, गोपाल यादव, सन्नी वर्मा, अजय कुशवाह एवं मोनू यादव के साथ 51 कार्यकर्ताओं ने संध्या को भंडारे की व्यवस्थाएं संभाली।
भजन संध्या में भी 3 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। यह मंदिर 9 भूखंडों पर बना है और आसपास क्षेत्र में इतनी बड़ी और विशाल शनिदेव की प्रतिमा केवल धर्मराज कालोनी में ही है।


