- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अमेज़न प्राइम वीडियो ने “फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!” के दूसरे सीजन को दिखाई हरी झंडी!
पहले सीजन के साथ शानदार प्रतिक्रिया हासिल के बाद, प्राइम वीडियो अब अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ “फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!” का दूसरा सीज़न पेश करने के लिए तैयार है।
सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू, प्रतीक बब्बर, लिसा रे, मिलिंद सोमन और नील भूपलम अभिनीत फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! के सभी एपिसोड को बेहद पसंद किया गया था।
अमेज़न ओरिजिनल श्रृंखला “फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!” के पहले सफ़ल सीज़न के रिलीज के कुछ महीनों के भीतर, अमेज़न प्राइम वीडियो ने अब दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है।
प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा निर्मित और रंगिता प्रीतीश नंदी द्वारा रचित, फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! के दूसरे सीज़न में चार लड़कियां प्यार, करियर और दोस्ती के बीच अपना विकल्प चुनते हुए नज़र आएंगी।
उनकी पसंद उन्हें एक ऐसी स्थिति में खड़ा कर देगी जहाँ वह खुद से सवाल पूछने पर मजबूर हो जाएंगे लेकिन अंततः वह अपने जीवन को फिर से रीडिफाइन करने में कामयाब होंगी।
हमारी महिलाएं चाहे कितनी भी अप्रत्याशित हो जाए, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस राह को चुनती हैं, वे हर स्थिति को मात दे कर अधिक मजबूत और अधिक सशक्त हो कर खुद को साबित करेंगी।
अमेज़न प्राइम वीडियो भारत के निर्देशक और हेड ऑफ कंटेंट विजय सुब्रमण्यम ने कहा,”फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! ने देशभर में उपभोक्ताओं को अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया था। शो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे आधुनिक भारतीय महिलाओं के नए और बोल्ड अवतार के लिए सराहा गया। और अब हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि दामिनी, अंजना, उमंग और सिद्धि, फ़ॉर मोर शॉट्स के एक और आकर्षक सीज़न के साथ वापसी कर रहे है। ”
प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष प्रीतीश नंदी ने कहा,”हम फ़ॉर मोर शॉट्स के पहले सीज़न को मिली अद्भुत प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं! इस शो को पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा पसंद किया गया था क्योंकि इसमें यह प्रदर्शित किया गया है कि कैसे प्यार, महत्वाकांक्षा, साहस और दोस्ती परिस्थितियों के सबसे कठिन स्थिति में भी जीवित रह सकती हैं।
सीरीज़ की मुख्य चार युवा लड़कियां जो दक्षिण बॉम्बे से तालुख रखती है, एक ही समय में बहादुर और कमजोर है, महत्वाकांक्षी और त्रुटिपूर्ण है और अपनी दोस्ती को बरकरार रखते हुए अपना भविष्य संवार रही हैं। वही, दूसरे सीज़न में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने मिलेंगे। यह रमणीय है। यह एडिक्टिव है। ”
दूसरे सीजन की निर्देशक नूपुर अस्थाना ने कहा,”फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज! का पहले सीजन के जरिये महिलाएं जो वे है उसका जश्न मनाने के लिए एक युग की शुरुआत की है, न कि समाज जो सोचता है कि उन्हें होना चाहिए!
मैं चार सबसे अच्छे दोस्तों की दुनिया को नेत्रहीन रूप से तैयार करने तथा प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस और प्राइम वीडियो की दमदार टीम के साथ काम करने के लिए रोमांचित महसूस कर रही हूँ। दूसरे सीजन में निश्चित रूप से पहले सीज़न के फिनाले के बाद युवा महिलाओं के जीवन में बहुत सारे नए मोड़ देखने मिलेंगे। ”
देविका भगत द्वारा लिखित “फ़ॉर मोर शॉट्स प्लीज!” के डायलॉग इशिता मोइत्रा द्वारा लिखित है। प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के साथ प्रितिक बब्बर, लिसा रे, मिलिंद सोमण, नील भूपलम, सिमोन सिंह और अमृता पुरी जैसे स्टार कलाकार नज़र आएंगे। पॉप सांस्कृतिक संदर्भों के साथ, फोर मोर शॉट्स प्लीज! का पहला सीजन एक ऐसी कहानी है जिसे आपको आधुनिक भारतीय महिला के दिमाग को समझने के लिए देखने की जरूरत है।
इन चार युवा महिलाओं की रोमांचक यात्रा के माध्यम से, पहले सीजन के शानदार फ़िनाले के बाद दूसरे सीजन में आपको कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिलना तय है!


