- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
“बागी 3” होगी एक्शन से भरपूर : टाइगर श्रॉफ
“स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” की सफलता के बाद, भारत के सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ, जो एक फिल्म फ्रैंचाइज़ी अपने नाम करने वाले बी-टाउन में एकमात्र अभिनेता है, अब वह अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म “बागी 3” में एक बार फिर जानदार स्टंट के साथ अपने सभी प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है।
टाइगर श्रॉफ ने कहा ,”The action is going to be a lot bigger in Baaghi 3.”
बागी फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों की तुलना में, “बागी 3” कई गुना बड़ी होगी जिसमें एक्शन की दमदार भरमार देखने मिलेगी। बागी 3 के बारे में बात करते हुए टाइगर आगे कहते हैं, “और इसीलिए मैंने अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल करते हुए और विभिन्न शैली में लड़ाई की प्रैक्टिस करते हुए सीक्वेंस की तैयारी शुरू कर दी है।”
बागी की प्रत्येक फिल्म में, अभिनेता ने निश्चित रूप से खुद को “बागी” के रूप में साबित कर दिया है जो आपने तारकीय प्रदर्शन के साथ लगातार दर्शकों का मनोरंजन करते आये है।
टिनसेल टाउन के सबसे कम उम्र के सुपरस्टार जो हमेशा अपने किक और पंच के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए जाने जाते है, वह फिल्मों में एक सॉफ्ट साइड दिखाने में भी बेहद सक्षम साबित हुए है जहां उनकी हालिया रिलीज़ ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ में उनके कॉलेज जाने वाले छात्र के अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
टाइगर अपने अभिनय के साथ-साथ दंग कर देने वाले डांस और अविश्वसनीय बॉडी के साथ जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन गए है।
फिल्म की रिलीज के बाद ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतने वाले, रोहन के रूप में टाइगर श्रॉफ ने अपने अंडरडॉग किरदार के साथ दर्शकों को अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।
बागी 2 की अपार सफलता के बाद, टाइगर श्रॉफ जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ शीर्षकहीन फ़िल्म, बागी 3 और रेम्बो के आधिकारिक रीमेक में नज़र आएंगे


