- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
ऋतिक और टाइगर की खतरनाक बाइक क्रैश!
हमारी पीढ़ी के दो सबसे बड़े एक्शन हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ वायआरएफ की विजुअल धूमधड़ाके वाली फिल्म वॉर में एक दूसरे के खिलाफ तीखा मुकाबला करने के लिए आमने-सामने हैं।
इस एक्शन इंटरटेनर में ये दोनों सुपरस्टार एक दूसरे को मात देने की कोशिश में आपसी पीछा करते नजर आएंगे और जान की बाजी लगाकर हक्का-बक्का कर देने वाले स्टंट करेंगे। ऐसी ही एक खतरनाक बाइक चेज सीक्वेंस में ऋतिक और टाइगर ग्लास विंडो पेन को चूर-चूर करके उसके आर-पार जाते नजर आएंगे!
इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, “यह आश्चर्यजनक रूप से एक भारी जोखिम वाला सीन था क्योंकि अगर एक भी बारीक चूक हो जाती तो मेरे एक्टर गंभीर रूप से घायल हो सकते थे। यह एक हाई-स्पीड बाइक चेस सीन है जिसमें ऋतिक सुपर बाइक को भगा रहे हैं और टाइगर उनका पैदल ही पीछा करते नजर आ रहे हैं।
इसके लिए टाइगर को अपने छरहरे शरीर का दमखम दिखाने की जरूरत थी ताकि वह ऋतिक के ऊपर एकदम सही समय पर जम्प कर सकें और दोनों कांच की खिड़की के शीशे तोड़ते हुए उस पार निकल जाएं! तिस पर भी हमने इस मुकाबले को एक ऐसे ब्लाइंड स्पॉट पर फिल्माया था,यानी एक ऐसे अंधे मोड़ पर, जहां दो रास्ते मिलते थे, इस वजह से ऋतिक और टाइगर एक दूसरे को देखकर अपने मूमेंट की टाइमिंग नहीं कर सकते थे!”
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वे कहते हैं, “हालांकि तमाम सुरक्षा सावधानियां अपनी जगह पर बरती गई थीं, इसके बावजूद सीन में जान डालने के लिए निश्चित तौर पर उनका फोकस, उनकी धारदार इंस्टिक्ट और बतौर अभिनेता उनका एक-दूसरे पर गहरा भरोसा होना जरूरी था। हम सभी मना रहे थे कि सब कुछ योजना के अनुरूप ही घटित हो।
ऋतिक और टाइगर के बीच एक दूसरे के प्रति गहरा भरोसा और कामराडरी कायम है और जब लोग फिल्म देखेंगे तो यह स्पष्ट नजर आएगा। दोनों भारत के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं और उन्हें इतना प्यार मिलने की वजह यह है कि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वे जी-जान लड़ा देते हैं। मैं उन जोखिम भरे स्टंटों को जीवंत बनाने के लिए उनका शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने वॉर को ऐसी अद्भुत विजुअल फिल्म बना दिया है।”
यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह हाई-ऑक्टेन फिल्म गांधी जयंती के बड़े राष्ट्रीय अवकाश पर 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है, जिसमें ऋतिक रोशन के अपोजिट वाणी कपूर को कास्ट किया गया है।


