- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अब सलमान खान नहीं बल्कि “चुलबुल पांडे” करेंगे “दबंग 3” के प्रोमोशंस l
चुलबुल पांडे निस्संदेह सलमान खान द्वारा निभाए गए सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक है। फ़िल्म की तीसरी कड़ी अगले एक-दो महीने में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, वही फिल्म के प्रति उत्साह और चर्चा अपने चरम पर है।
दबंग 3 को अब तक की सबसे बड़ी मनोरंजनक फ़िल्म में से एक बनाने के लिए फिल्म के निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ये ही वजह है कि, देश के हर कोने तक पहुंचने के मक़सद के साथ, दबंग 3 सलमान की पहली फिल्म है जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज़ होगी।
एक अभूतपूर्व कदम के साथ चुलबुल पांडे ने रील और रियल लाइफ के बीच की बाधाओं को तोड़ दिया है और अपने निराले अंदाज में चुलबुल पांडे ने फिल्म के प्रचार की भागदौड़ संभाल ली हैl इसी के साथ हमारे प्यारे रॉबिनहुड ने दुनिया में उनके आगमन की घोषणा कर दी है, इसलिए आप भी तैयार हो जाइए क्योंकि चुलबुल पांडे फिल्म के प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं।
एक तरफ़ जहां फिल्म रिलीज की तारीक करीब आ रही है , वही टीम दबंग इस अनूठी रणनीति के साथ आपको अपने पसंदीदा पुलिस वाले के करीब लाने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। सलमान खान ने चुलबुल ‘रॉबिनहुड’ पांडे को पूरी तरह से अपने भीतर उतार लिया हैं और फिल्म की रिलीज़ तक वे केवल चुलबुल के रूप में ही नज़र आएंगे, सलमान चुलबुल के किरदार में इतने ढल गए है की उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट पर अपना नाम बदल कर चुलबुल पांडे कर दिया है l
सलमान, जो अब आधिकारिक रूप से चुलबुल पांडे हैं उन्होंने दर्शकों को अपनी दुनियां की झलक दिखाते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे देश के सबसे प्रिय रॉबिनहुड कॉप के लुक में तैयार होते हुए नज़र आ रहे हैं।
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।
Link – https://www.instagram.com/p/B3EMnoMlCnO/?igshid=1elhb68aw49nf


