- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अभिनेता संजय कपूर को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन में सम्मानित किया गया
लगभग तीन दशक के करियर में, अभिनेता संजय कपूर ने न केवल कई सफल फिल्मो में एव प्रोजेक्ट्स में काम किया है, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स में उनके प्रदर्शन के लिए भी पहचाने गए हैं तथा इतने वर्षों में, उनकी लोकप्रियता वैसे ही बरक़रार रही है।
पिछले साल,उनकी लोकप्रिय वेब श्रृंखला, लस्ट स्टोरीज़ में अपने प्रदर्शन के लिए एक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नॉर्वे की यात्रा की, जिसमें मनीषा कोइराला ने भी अभिनय किया था ।
हालही में यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन पार्लियामेंट में एक भव्य समारोह में, संजय कपूर को मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन बॉलीवुड एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
अभिनेता संजय कपूर कहते हैं, “हर अभिनेता को पुरस्कार प्राप्त करते समय बहुत अच्छा लगता है और जब आप 25 साल बाद पुरस्कार प्राप्त करते हैं, तो यह आश्वस्त करता है कि लोग अभी भी आपको पसंद करते हैं और आपके काम को पसंद करते हैं। पिछले साल, सितंबर में, मुझे ओस्लो में लस्ट स्टोरीज के लिए एक पुरस्कार मिला।
अब, ठीक एक साल बाद, मुझे यूके में एक अभिनेता के रूप में किए गए सभी कार्यों के लिए एक पुरस्कार मिला है । यह विशेष रूप से पिछले दो वर्षों में मेरे काम की उपलब्धि है, दिल संभल जा ज़रा से, लस्ट स्टोरीज़ और मेरे हालिया बॉलीवुड रिलीज़ मिशन मंगल यही दर्शाता है । हाल ही में एम्मी में लस्ट स्टोरीज़ को नामांकित किया गया है, जो की बहुत अच्छा है।
मुझे हमेशा से विश्वास था कि कभी-कभी, 30 मिनट की एक छोटी फिल्म आपके करियर में चमत्कार कर सकती है। सीरीज़ ने मुझे जिस तरह का मंच दिया वह दिल को सुकून देने वाला था। में यह पुरस्कार मिलने से बहुत उत्साहित हूं .


